हरियाणा शहरी स्थानीय निकायों की 31 ऑनलाइन सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाया जाएगा: मंत्री विपुल गोयल

0

 हरियाणा के मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि राज्य के शहरी स्थानीय निकायों की 31 ऑनलाइन सेवाएं अधिक प्रभावी बनाई जाएंगी। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री गोयल ने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए ऑनलाइन सेवाएं शुरू की गई हैं। उन्होंने अधिकारियों को सभी सेवाओं पर लगातार नजर रखने और यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि लोगों तक इनकी आसानी से पहुंच हो। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि मंत्री ने शहरी स्थानीय निकाय विभाग की सूचना प्रौद्योगिकी गतिविधियों के संबंध में बुधवार को यहां एक बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि विभाग लोगों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करे, ताकि सभी को सुविधाएं आसानी से उपलब्ध हो सकें। गोयल ने कहा कि वह खुद बैठक में रखे गए बिंदुओं और पूरी प्रक्रिया की एक माह बाद समीक्षा करेंगे। उन्होंने कहा कि शहरी स्थानीय निकायों के सोशल मीडिया खाते अधिक प्रभावी होने चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य लोगों को अधिक से अधिक सुविधाएं आसानी से उपलब्ध करवाना है।

 

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *