लोकहित सेवा समिति द्वारा पाइन होम्स रेजिडेंट्स वेल्फेयर सोसायटी के सहयोग से अंतर्राष्ट्रीय मिलट्स वर्ष के उपलक्ष्य में मिलट्स यानि मोटे अनाज को बढ़ावा देने के लिए कश्मीर से कन्याकुमारी तक की साईकिल पर भारत यात्रा पर निकले

 

मिलेट्स मैन के नाम से विख्यात गोहाना हरियाणा निवासी नीरज प्रजापति का जीरकपुर नगर में पहुंचने पर पाइन होम्स कॉम्प्लेक्स में नागरिक अभिनंदन किया गया।

 

समिति की प्रवक्ता नीलम सोखल ने बताया है कि इससे पूर्व समिति के उपाध्यक्ष रविन्द्र सोखल के निवास पर उनको मोटे अनाज से तैयार खाद्य वस्तुओं का नाश्ता कराया गया। उन्होंने उपस्थित जन समूह को मोटे अनाज बारे जानकारी तथा उसके सेवन से होने वाले फायदों के बारे अवगत कराया। उनकी भारत भ्रमण साईकिल यात्रा को इंडियन काउन्सिल ऑफ एग्रीकल्चरल रिसर्च, हरित प्रदेश एग्रो फाऊंडेशन, लघु कृषक कृषि व्यापार संघ, कृषि एवम् किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा प्रायोजित की गई है तथा भारतीय श्री अन्न अनुसंधान संस्थान, राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी एवम् प्रबंधन संस्थान कुंडली तथा न्यूट्री हब द्वारा सहयोग दिया गया है। मिलेट्स मैन के सम्मान समारोह को सफल बनाने में सतीश भारद्वाज, विनोद कुमार झांब, कान्हा राम सोखल, अजय नरूला, लव कुमार गुप्ता, कविता वर्मा, कृष्णा, सुरेश पवार, कमलजीत तथा विजय वर्मा का भी उल्लेखनीय योगदान रहा।

 

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *