तेज रफ्तार वरना कार ने 28 वर्षीय युवक कुचला, मौत 

0

तेज रफ्तार वरना कार ने 28 वर्षीय युवक कुचला, मौत

मोहाली। Vishal Sharma| सेक्टर-77 में दोपहर 12 बजे के करीब हुए एक सडक़ हादसे में तेज रफ्तार कार ने युवक को कुचल दिया। हादसे में 28 वर्षीय विनोद कुमार नाम के व्यक्ति की मौत हो गई। विनोद कुमार सेक्टर-71 में सफाई कर्मचारी का काम करता था और धनास चंडीगढ़ में रहता था। पंजाब सफाई मजदूर फैडरेशन राज्य जनरल सचिव पवन गोडयाल ने बताया कि विनोद कुमार अपनी ड्यूटी कर रहा था। उसके माता-पिता सेक्टर-77 में सफाई का काम करते हैं। उन्होंने शुक्रवार को छुट्टी पर जाना था। विनोद उनकी एप्लीकेशन साइन करवाने उपरांत सेक्टर-77 अपने पिता को एप्लीकेशन देने आया था। जब वह वापिस जाने लगा तो एक तेज रफ्तार वरना कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद उसे घायल हालत में फेज-6 के सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृतक घोषित कर दिया। विनोद की मौत के बाद सफाई कर्मचारियों ने थाने का घेराव किया और कार चालक पर मामला दर्ज करने के लिए नारेबाजी की। फिलहाल पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव मार्चरी में रखवा दिया है।

पंजाब सफाई मजदूर फेडरेशन की ओर से मांग की है कि सरकार की हिदायत अनुसार एक्सीडेंटल 10 लाख रूपये बीमा के अनुसार मृतक परिवार को 10 लाख रुपये की अदायगी करवाई जाए।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *