अमेरिका में इंडियन गर्लफ्रेंड का कत्ल, फिर भारत भाग आया 26 साल का लड़का

0

अमेरिका में एक हैरान करने वाला केस सामने आया है। एक भारतीय लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड का कत्ल किया और अमेरिका से भारत भाग गया। इसमें हैरान करने वाली बात यह है कि कत्ल को अंजाम देने के बाद आरोपी खुद अमेरिकी पुलिस स्टेशन पहुंचा। गुमशुदगी का केस दर्ज कराया और शाम की फ्लाइट पकड़कर इंडिया भाग आया। अब अमेरिकी पुलिस लड़के की तलाश कर रही है।

अमेरिकी पुलिस के मुताबिक अर्जुन शर्मा (26) पर आरोप है कि उसने अमेरिका में अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी और बाद में हॉवर्ड काउंटी पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद भारत चला गया। काउंटी पुलिस फिलहाल अर्जुन का पता लगाने और उसे गिरफ्तार करने के लिए यूनाइटेड स्टेट्स फेडरल लॉ एनफोर्समेंट के साथ काम कर रही है।

पुलिस के मुताबिक अर्जुन शर्मा ने 2 जनवरी को शिकायत दर्ज कराई कि उसकी गर्लफ्रेंड निकिता गोडिशला (27) एलिसॉट सिटी की रहने वाली हैं। वह नए साल की शाम से लापता हैं। अर्जुन ने यह भी बताया कि उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड को आखिरी बार कोलंबिया के ट्विन रिवर्स रोड पर अपने फ्लैट में देखा था।

अर्जुन की शिकायत के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और मामले की जांच शुरू कर दी। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी जल्द ही पता चला कि अर्जुन शर्मा उसी दिन भारत के लिए रवाना हो गया, जिस दिन उसने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। जैसे-जैसे शक गहराता गया, डिटेक्टिव डिपार्टमेंट ने जल्द ही उसके फ्लैट के लिए सर्च वारंट जारी कर दिया।

अमेरिकी पुलिस को 3 दिसंबर को अर्जुन शर्मा के फ्लैट में गोडिशला की लाश मिली। उसके शरीर पर चाकू के निशान थे। लाश मिलने के बाद पुलिस ने अर्जुन शर्मा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया और उसकी तलाश शुरू कर दी। आगे की जांच जारी है। पुलिस फिलहाल हत्या के पीछे असली मकसद का पता लगाने की कोशिश कर रही है। अब देखना यह होगा कि क्या अमेरिकी पुलिस भारत से आरोपी को प्रत्यर्पित करने की मांग करती है या नहीं।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *