हरियाणा : Anil Vij नाराज क्यों हैं? सवाल पर CM नायब सिंह सैनी बोले- हमारे नेता हैं, मुलाकात करूंगा

हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज इन दिनों नाराज चल रहे हैं। नायब सिंह सैनी को प्रदेश का मुख्यमंत्री नामित किए जाने के समय उनकी नाराजगी सामने आई थी, तो वहीं अब उन्हें कैबिनेट से भी बाहर रखा गया है। उनकी नाराजगी पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि अनिल विज उनके वरिष्ठ नेता हैं और वह उनसे जाकर मुलाकात करेंगे। सीएम ने कहा कि उन्हें विज से मार्गदर्शन मिलता रहेगा।
हरियाणा लेटेस्ट पोलिटिकल न्यूज़ पढ़ने के लिए आज ही हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें – https://chat.whatsapp.com/JGOZqa9loOOL9YhTgKGpvp
RAGA NEWS ZONE
Join Channel Now