हरियाणा में सड़क हादसे में बाल-बाल बचे जजपा नेता अजय चौटाला, कार के सामने अचानक नील गाय आने से हुआ हादसा

0

 

हरियाणा के जींद में जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला की कार शुक्रवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गई। नरवाना क्षेत्र उनकी कार के सामने अचानक से एक नील गाय आ गई। इसकी वजह से अजय चौटाला की कार का आगे की शीशा टूट गया और कार का संतुलन बिगड़ गया। गनीमत यह रही है कि इस हादसे में किसी को भी चोट नहीं आई है। हालांकि, कार की टक्कर से नील गाय की मौत हो गई है।

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा उस वक्त हुआ जब अजय चौटाला सिरसा से चंडीगढ़ जा रहे थे। जजपा नेता की कार जब नरवाना पहुंची तो अचानक एक नील गाय कार के सामने कूद गई। इससे कार का आगे का शीशा टूट गया है और कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। इसके बाद आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। वहीं मामले की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। इसके बाद जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को दूसरी गाड़ी में बैठाकर रवाना किया गया। बताया जा रहा है कि जजपा नेता के साथ उनकी पत्नी नैना चौटाला भी साथ थीं।

बता दें कि इससे पहले 8 जनवरी 2019 में भी नरवाना से जींद जाते समय अजय चौटाला की कार का टायर निकल गया था। उनकी कार डिवाइडर से जा टकराई थी। इस दौरान अजय चौटाला के साथ तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह भी मौजूद थे। हालांकि, इस हादसे में किसी को भी ज्यादा चोटें नहीं आई थी। आसपास के लोगों ने अजय चौटाला और प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह कार से बाहर निकाला था। इसके बाद दूसरी कार से उन्हें रवाना किया गया था।

बता दें कि जजपा ने 2019 का विधानसभा चुनाव आम आदमी के साथ मिलकर लड़ा था।10 विधानसभा सीट जीतने के बाद जजपा ने हरियाणा में भाजपा के साथ गठबंधन की सरकार बनाई थी। दुष्यंत चौटाला गठबंधन की सरकार में डिप्टी सीएम बने। हालांकि, साल 2024 में लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी और जजपा का गठबंधन टूट गया था।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबर