हरियाणा मन्त्रिमण्डल में अब कौन बनेगा मंत्री, अनिल विज या ओमप्रकाश यादव अथवा कोई आजाद विधायक ! 

0

हरियाणा मन्त्रिमण्डल में अब कौन बनेगा मंत्री, अनिल विज या ओमप्रकाश यादव अथवा कोई आजाद विधायक !

 

चंडीगढ़ :- कल देर शाम हरियाणा की राजनीति में अप्रत्याशित बड़ा

धमाका हुआ है। रानियां से आजाद विधायक व हरियाणा के बिजली एवं जेल मंत्री रणजीत सिंह ने भाजपा का दामन थाम लिया। जिसके तुरंत बाद रणजीत सिंह को भाजपा ने हिसार से लोकसभा प्रत्याशी घोषित कर दिया। रणजीत सिंह की भाजपा में एंट्री एकदम से नही हुई है। बल्कि इसकी पटकथा बहुत पहले से ही लिखी गई थी। अब जबकि आजाद mla रणजीत सिंह ने भाजपा का दामन थाम लिया है तो उन्हें कानूनन मंत्रिमंडल और विधानसभा से तुरंत इस्तीफा देना पड़ेगा। अब मुद्दा यह है कि हरियाणा में अब मंत्री का एक रिक्त स्थान हो जाएगा। इस खाली स्थान को भरा जाएगा या खाली ही रखा जाएगा। यह मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है। यदि भरा जाएगा तो मंत्री बनने के लिए किसकी लाटरी लगेगी। माना जाय पूर्व गृहमंत्री अनिल विज या केंद्रीय मंत्री इंद्रजीत यादव के खासमखास पूर्व मंत्री ओमप्रकाश यादव अथवा रानिया से MLA लक्ष्मण नापा जिसको मंत्री बनाने का गच्चा भी दिया गया था। ऐसा भी हो सकता है कि आजाद विधायक की तरह किसी आजाद विधायक को मंत्री बनाया जाय। इसलिए सारे आजाद भाग दौड़ करेंगे। लाटरी किसकी लगेगी पूर्व मंत्री या आजाद MLA की यह तो समय ही बताएगा।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *