हरियाणा : अनीता 3 बार कर चुकी हैं माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई; CM मनोहर ने दी शुभकामनाएं

0

हरियाणा की वर्ल्ड फेमस पर्वतारोही अनीता कुंडू अब नेपाल की माउंट मकालू को फतेह करने की तैयारी कर रही हैं। नेपाल की यह चोटी 8481 मीटर ऊंची है। इससे पहले वह 3 बार दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर सफल चढ़ाई कर चुकी हैं। नेपाल की यात्रा से पहले अनीता ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की। CM ने अनीता को उनके नए अभियान के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

हरियाणा की बेटी अनीता कुंडू का जीवन कांटों भरा रहा है। अनीता को बचपन में कबड्डी खेलने का शौक था, जिसके चलते उन्होंने 5वीं कक्षा से ही कबड्डी खेलना शुरू कर दिया था। अपने इस शौक को वो अधिक दिन नहीं रख पाई। कुंडू जब 12 साल की थी उनके पिता का निधन हो गया था। 2001 में पिता की मौत के बाद अनीता ने कबड्डी खेलना छोड़ दिया। अनीता ने परिवार की आर्थिक दशा को सुधारने के लिए अपनी मां के साथ दूध बेचना शुरू कर दिया।

 

 

2008 में की पुलिस की नौकरी
2008 में कुंडू पुलिस सेवा में शामिल हुईं और उन्होंने अपने वरिष्ठ अधिकारियों से पर्वतारोही बनने की इच्छा जताई। कुंडू ने इसके लिए कड़ी मेहनत की और प्रशिक्षण लिया। कुंडू ने पहली बार 2013 में नेपाल की ओर से माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की थी। 2015 में वो फिर से चोटी को फतह करने के लिए निकली थी, लेकिन भूकंप के कारण बीच में ही लौटना पड़ा। 2017 में कुंडू ने चीन की तरफ से एवरेस्ट को फतह किया और 2019 में एक अभियान के नेता के रूप में फिर से एवरेस्ट फतह किया।

 

मिल चुका तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार
अनीता कुंडू को दो साल पहले तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार मिला था। कुंडू ने कई अन्य महाद्वीपों में भी चोटियों को फतह किया है। इन साहसिक कार्यों के लिए, उनके बेजोड़ समर्पण के लिए उन्हें यह पुरस्कार दिया गया। पिछले महीने हरियाणा के दो दिवसीय दौरे पर आईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पूरे देश के सामने महिला सशक्तिकरण की बेहतरीन मिसाल पेश करने के लिए राज्य की बेटियों की जमकर तारीफ की थी।

 

 

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *