स्वास्थ्य विभाग को मिलीं 58 नई एंबुलेंस, सीएम मान ने दी हरी झंडी

पंजाब के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए पंजाब स्वास्थ्य विभाग को 58 नई एंबुलेंस मिलेंगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को चंडीगढ़ स्थित अपने आवास से इन्हें हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये एंबुलेंस अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हैं।
पंजाब के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए पंजाब सरकार की ओर से स्वास्थ्य विभाग को 58 नई एंबुलेंस उपलब्ध कराई गई हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चंडीगढ़ स्थित अपने आवास से इन्हें हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये एंबुलेंस अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हैं। इन एंबुलेंस के बाद अब राज्य में 325 एंबुलेंस हो गयी हैं. यह एंबुलेंस शहरी क्षेत्र में 15 मिनट और ग्रामीण क्षेत्र में 20 मिनट में लोगों तक पहुंचेगी। इस पर 14 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं. यह लोगों को मुफ्त सेवाएं प्रदान करेगा।
Video https://x.com/BhagwantMann/status/1817453194756190401?t=9WWb8U4k9069ECjrpHgC7A&s=19