सूर्य देवता दिखाएं प्रचंड रूप ,आने वाले दिनो मे मौसम को लेकर जारी की गई चेतावनी

0

चंडीगढ़ : मौसम विभाग ने मौसम संबधी जानकारी देेते हुए अगले पांच दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है कि गर्मी का कहर बढऩे वाला है। दरअसल, देश के ज्यादातर राज्यों का अधिकतम तापमान तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक बढ़ जाएगा।

मौसम विभाग के द्वारा ये बताया गया है कि अगले पांच दिन में पारा तेजी से बढऩे वाला है। मौसम विभाग ने जारी बयान मे कहा है कि अगले 3-5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को छोडक़र देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान धीरे-धीरे 3-5 डिग्री सेल्सियस तक बढऩे की संभावना है।

 

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी धीरे-धीरे तापमान में वृद्धि होने वाली है। गुजरात की बात करें तो यहां पारा एक बार फिर से 40 डिग्री को छूने वाला है। यूपी में भी गर्मी का कहर बढऩे वाला है। राजधानी लखनऊ में 9 अप्रैल को अधिकतम तापमान 36 डिग्री है, जोकि 15 अप्रैल तक 40 डिग्री तक पहुंच जाएगा। वहीं मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड, राजस्थान में भी लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

 

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *