सीएम मान ने ट्वीट कर दी जानकारी ,जालंधर के लोगों को मिली बड़ी सौगात ,VIDEO

जालंधर के लोगों को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने बड़ी सौगात दी है। खबर है कि आदमपुर रोड का शिलान्यास सीएम मान करेंगे। जालंधर उपचुनाव के प्रचार के दौरान भगवंत मान ने इस बात का लोगों से वादा किया था।
जालंधर उपचुनाव के नतीजों आने के हफ्ते के अंदर ही रोड का काम शुरू हो गया है। इस मौके पर नवनिर्वाचित सांसद सुशील रिंकू भी मौजूद रहेंगे। लंबे समय से लोगों की तरफ से मांग की जा रही थी कि आदमपुर रोड बने।
इस बात की जानकारी खुद भगवंत मान ने ट्वीट कर दी है। उन्होंने कहा कि ‘हमने जालंधर चुनाव के प्रचार के दौरान जनता से वादा किया था कि नतीजा चाहे जो भी हो…हम चुनाव आचार संहिता हटते ही आदमपुर रोड पर काम शुरू करेंगे…. मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि आज मैं अपने जालंधर दौरे के दौरान आदमपुर रोड का निर्माण शुरू करूंगा’।
ਜਲੰਧਰ ਚੋਣ ਦੇ ਪ੍ਰਚਾਰ ਦੌਰਾਨ ਅਸੀਂ ਵਾਅਦਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਕਿ ਨਤੀਜਾ ਭਾਵੇਂ ਜੋ ਵੀ ਆਏ…ਆਦਮਪੁਰ ਵਾਲੀ ਸੜਕ ਦਾ ਕੰਮ ਚੋਣ ਜ਼ਾਬਤਾ ਹਟਦੇ ਹੀ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰਾ ਦਿਆਂਗੇ…
ਮੈਂਨੂੰ ਇਹ ਦੱਸਦਿਆਂ ਖੁਸ਼ੀ ਹੋ ਰਹੀ ਹੈ ਕਿ ਅੱਜ ਆਪਣੀ ਜਲੰਧਰ ਫੇਰੀ ਦੌਰਾਨ ਆਦਮਪੁਰ ਵਾਲੀ ਸੜਕ ਬਣਾਉਣ ਦਾ ਕੰਮ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦੇਵਾਂਗੇ
ਜੋ ਕਹਿੰਦੇ ਹਾਂ, ਉਹ ਕਰਦੇ ਹਾਂ… pic.twitter.com/Lob7hvnSMZ— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) May 17, 2023