सीएम भगवंत मान के घर आज गूंजेगी किलकारियां, पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर अस्पताल में भर्ती

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के घर आज किलकारियां गूंज सकती है। दरअसल भगवंत मान की पत्नी डाॅ. गुरप्रीत कौर को कल रात मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि भगवंत मान और डाॅ. गुरप्रीत कौर की शादी जुलाई 2023 में हुई थी।
डॉ. गुरप्रीत कौर गर्भवती हैं। ये जानकारी मान ने खुद गणतंत्र दिवस के अवसर पर लुधियाना स्थित पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी के मैदान में रखे गए प्रशासनिक कार्यक्रम में दी थी। वहीं आपको बता दें कि मुख्यमंत्री भगवंत मान 50 साल की उम्र में तीसरी बार पिता बनने वाले हैं। उनकी पहली पत्नी से उन्हें 2 बच्चे (बेटा दिलशान और बेटी सीरत) हैं।
RAGA NEWS ZONE
Join Channel Now