सरकारी इमारत पर लिखे गए विवादित नारे , हिमाचल पहुंची खालिस्तानियों की साजिश

खालिस्तान समर्थकों का मनोबल दिनों-दिन बढ़ता नजर आने लगा है। हर रोज उनके द्वारा किसी न किसी भारत विरोधी कृत्य की खबरें निकल कर सामने आती रहती हैं। हाल के दिनों में पंजाब से खालिस्तान से जुड़ी घटनाएं सामने आती थीं। लेकिन अब इसका ताजा मामला हिमाचल प्रदेश से सामने आया है। राज्य के धर्मशाला में स्थित जल शक्ति विभाग की इमारत की दीवार पर खालिसतान जिंदाबाद का नारा लिखने की घटना सामने आई है।
अधिकारियों की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को धर्मशाला में जल शक्ति विभाग की इमारत की एक दीवार पर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे मिले हैं। पुलिस के मुताबिक, कुछ शरारती तत्वों ने स्प्रे पेंट की मदद से इस घटना को अंजाम दिया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की एक टीम ने मौके पर पहुंचकर दीवार को दोबारा रंगवाया।
https://x.com/ANI/status/1709412744787866019?s=20