श्री राम जन्मभूमि अयोध्या धाम से प्राण प्रतिष्ठा समारोह अभियान

0

श्री राम जन्मभूमि अयोध्या धाम से प्राण प्रतिष्ठा समारोह अभियान के लिए जीरकपुर नगर में पवित्र अक्षत वितरण अभियान नौवें दिन भी स्वास्तिक विहार के सत्यम अपार्टमैंट में सावित्री कौशिक, पीर मुछल्ला के वृंदावन तथा ब्लू रिज फेस दो सोसायटी में एरिया कोऑर्डिनेटर आशीष गर्ग तथा सतीश दुग्गल, बलटाना के रामविहार एरिया में एरिया कोऑर्डिनेटर के.सी गुप्ता के नेतृत्व में जारी रहा।

भयंकर सर्दी के बावजूद अक्षत वितरण रामदूत टोलियों का जोश देखने लायक था। पीरमुछल्ला के ब्लू रिज फेस 2 सोसायटी में प्रधान अरुण पंघोत्रा, जनरल सेक्रेटरी मनीष कंबोज, महिला मंडली की सविता गिलोत्रा, मधु सिंगला, भावना कौशिक, पूजा सग्गी, सतीश दुग्गल, मीरा ठाकुर, कपिल सगगी, अंकित गोयल एवम् के. एस राणा की रामदूत टोलियों ने श्री राम जय राम जय जय राम के भजन के साथ घर घर सम्पर्क कर अक्षत वितरित किए।

 

 

वृंदावन सोसायटी में धार्मिक अनुष्ठान के बाद लड्डू वितरण करके विजय गोयल, नरेश चावला, विनोद गर्ग, राजेश अग्रवाल, महेश तथा सुरेन्द्र गोयल की रामभक्त टोली ने अक्षत वितरण अभियान की शुरुआत की। बलटाना के राम विहार एरिया में आदेश अग्रवाल परिवार ने रामभक्त टोली पर पुष्प वर्षा करके उनका अभिनंदन किया तथा उमेश शर्मा , रति राम, के. सी गुप्ता तथा श्याम सिंह रावत की रामदूत टोली ने घर घर अक्षत वितरण का कार्य किया। अक्षत वितरण अभियान 15 जनवरी तक जारी रहेगा।

 

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *