शेखियां मारने के बजाय कार्रवाई करके दिखाओ, दिल्ली से चल रही सरकार- कांग्रेस व शिअद 

0

 

रागा न्यूज़, चंड़ीगढ़।

 

पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान मान ने प्रदेश में कानून व्यवस्था को ले उठ रहे सवालों पर शनिवार को ट्वीट कर कहा कि मेरे पास पंजाब की पल-पल की जानकारी है। विरोधियों का पंजाब को सांप्रदायिक आग का तंदूर बनाकर उसमें अपनी रोटियां पकाने का सपना कभी पूरा नहीं होने दिया जाएगा। पंजाब के 3 करोड़ शांति पसंद लोगों को मैं भरोसा दिलाता हूं कि किसी की हिम्मत नहीं कि पंजाब के आपसी भाइचारे की तरफ बुरी नजर के साथ देखे।

 

 

 

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के बयान पर सभी विपक्षी दलों ने एकसाथ हल्ला बोला है। शिअद, कांग्रेस और भाजपा ने मान के बयान के जवाब में ट्वीट करने समेत जुबानी हमले किए हैं। शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि CM सब कुछ पता होते हुए भी प्रदेश को आग में झोंक रहे हैं।

 

बादल ने कहा कि शेखियां मारने के बजाय जो बनती कार्रवाई है, वह करो। क्योंकि सब कुछ आंखों से देखने के बाद अब पंजाबियों को दिल्ली से रिमोट से चल रही सरकार पर भरोसा नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि डींग मारना बंद करो और कार्रवाई दिखाओ।

 

वहीं पंजाब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने CM मान से कहा कि शेखियां मारने के साथ बनती कार्रवाई भी की जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस को चोट पहुंचाने वालों पर कार्रवाई करनी होगी। यहां तक कि ऐसा नहीं होने पर उन्होंने अपने स्तर पर कार्रवाई किए जाने की बात कही है।

 

पंजाब भाजपा ने भी किया सवाल पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने CM मान पर ट्वीट कर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पंजाब में आपकी सरकार है और जवाबदेही भी आपकी बनती है। यह बताओ कि कब तक पंजाब में कत्ल होते रहेंगे, कब तक नशे से मांओं के बेटे मरते रहेंगे। उन्होंने CM पर तंज कसा कि यदि उन्हें पल-पल की खबर है तो फिर अजनाला के पुलिस थाने पर कब्जे की भी खबर होगी।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबर