शराब घोटाले के पैसों का खुलासा कल कोर्ट में करेंगे अरविंद केजरीवाल, सीएम की पत्नी सुनीता ने दी जानकारी

0

दिल्ली शराब घोटाला मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ईडी की हिरासत में हैं। आम आदमी पार्टी के दावा है कि केजरीवाल सीएम पद नहीं छोडे़ंगे और जेल से ही सरकार चलाएंगे। इस बीच अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने आज बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया है। बता दें कि सुनीता, अरविंद केजरीवाल से मिलने ईडी के ऑफिस भी गई थीं। आइए जानते हैं उन्होंने आज क्या कहा है।

सुनीता केजरीवाल ने कहा कि ईडी शराब घोटाले का पैसा ढूंढ रही है लेकिन एक भी पैसा नहीं मिला। इन पैसों के लिए सिसोदिया समेत विभिन्न नेताओं के घर रेड हुई। केजरीवाल के घर पर भी रेड की गई। अब सुनीता केजरीवाल ने दावा किया है कि अरविंद दिल्ली शराब घोटाले के पैसों का खुलासा 28 मार्च को कोर्ट में करेंगे। ये जानकारी खुद अरविंद केजरीवाल ने अपनी पत्नी को दी है।

https://x.com/ANI/status/1772875986100523113?s=20

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *