व्यपार मंडल ने मनीमाजरा में अवैध फड़ियों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया|

0

 

विरोध प्रदर्शन में सैंकड़ों की संख्या में दूकानदार मौजूद रहे चंडीगढ़ निगम के खिलाफ व्यपारियों ने जमकर नारेबाजी की|

व्यपारियों की मांग इन अवैध फड़ियों को बंद किया जाये

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ मनीमाजरा बस स्टैंड में लम्बे समय से अवैध फड़ियां लगायी जा रही हैं | आखिर निगम इनको क्यों नहीं हटाता आखिर इन फड़ी वालों को जब जगह मिली हुई हैं तो ये यहां पर क्यों बैठे हैं | कुछ दिन पहले मलकीत सिंह ने निगम को अल्टीमेटम भी दिया था की इन अवैध फड़ियों वालो को हटाया जाएँ फिर भी निगम के कानों में जू तक नहीं रेंगी | इसी के विरोध में आज मनीमाजरा व्यपार मंडल के प्रधान मलकीत सिंह लगातार मनीमाजरा बस स्टैंड के साथ लगती अवैध फड़ी के खिलाफ अपना विरोध जताते नजर आये हैं | वही आज सैंकड़ों की संख्या में व्यपारियों ने बस स्टैंड पर अपना रोष प्रकट किया | इस मौके पर नगर निगम के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की गयी और हर आने जाने वाले वाहनों को व्यपारोयों ने रोका | इसके बाद व्यपारियों ने निगम कमिश्नर , पूर्व मेयर सरबजीत कौर एवं स्थानीय पार्षद का पुतला फूंका |फिलहाल मौके पर निगम का कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा |

मनीमाजरा व्यपार मंडल के अध्यक्ष मलकीत सिंह ने कहा हम काफी लम्बे से यहाँ पर दुकानदारी कर रहे हैं और किराया दे रहे हैं पर जो ये अवैध रूप से मनीमाजरा में फड़ियां लग रही हैं इससे दुकानदारों को काफी नुक्सान हो रहा हैं | हमारी यही मांग हैं की इन अवैध फड़ियों वालो को यहाँ से हटाया जाए | मलकीत ने बताया की हमारी मांगे पूरी नहीं हुई तो हमारा प्रदर्शन जारी रहेगा |

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *