विधानसभा के बाहर धरने पर बैठे मूसेवाला के पिता-बेटे के कातिल न पकड़े जाने पर सरकार को घेरा,कांग्रेसी विधायक भी साथ

रागा न्यूज़, चंड़ीगढ़।
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह पंजाब विधानसभा के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। उनके साथ पत्नी चरण कौर भी मौजूद है। बलकौर सिंह ने बेटे के कातिलों को न पकड़ने जाने पर सरकार को घेरा है। उनका यह एक्शन उनके बेटे की पहली बरसी से पहले लिया गया है।
बलकौर सिंह बीते 10 महीनों से इंसाफ की मांग कर रहे हैं। इस समय पंजाब विधानसभा में बजट सेशन चल रहा है। वहीं, कांग्रेस विधायक भी उनके समर्थन में आ गए हैं।
बलकौर सिंह ने यहां पहुंचकर बेटे के कातिलों के खिलाफ क्या एक्शन लिया गया है, इसके बारे में सरकार से सवाल किए हैं। बलकौर सिंह इससे पहले भी मुख्य आरोपियों को बचाने का आरोप पंजाब की आम आदमी पार्टी के खिलाफ लगाते रहे हैं।
RAGA NEWS ZONE
Join Channel Now