विजिलेंस ब्यूरो ने पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी को फिर नोटिस भेजा

0

 

 

 

पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। पंजाब विजिलेंस ने फिर चरणजीत सिंह चन्नी को नोटिस भेजा है। विजिलेंस ने पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी को 20 अप्रैल को दोबारा बुलाया है। गौरतलब है कि चरणजीत सिंह चन्नी पर आय से अधिक संपत्ति बनाने का मामला चल रहा है। इससे पहले चरनजीत सिंह चन्नी 14 अप्रैल को चरनजीत सिंह चन्नी विजीलैंस ब्यूरो के कार्यालय में हाजिर हुए थे।



यहां यह भी उल्लेखनीय है कि आम आदमी पार्टी सरकार सत्ता में आने के बाद पूर्व मंत्रियों से आय से अधिक संपत्ति बनाने के मामले में विजिलेंस जांच करा रही है. कई पूर्व मंत्री भी भ्रष्टाचार के मामलों में जेल जा चुके हैं। अब चरणजीत सिंह चन्नी की भी जांच की जा रही है।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबर