राहुल गांधी ने खाली किया सरकारी बंगला, ट्रक में भरकर ले गए सामान, VIDEO

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने नई दिल्ली स्थिति सरकारी आवास 12 तुगलक लेन को आज छोड़ दिया है। बता दें कि इस घर की चाबी आज राहुल गांधी लोकसभा सचिवालय के अधिकारियों को दे देंगे। इससे पहले 14 अप्रैल के दिन राहुल गांधी ने अपने बंगले व कार्यालय के कुछ सामानों को अपनी मां सोनिया गांधी के आवास पर भेजा था। जानकारी के मुताबिक अब वो अपनी मां सोनिया गांधी के साथ शिफ्ट होने वाले हैं। सूत्रों की मानें तो शुक्रवार के दिन राहुल गांधी बचा हुआ सामान भी बंगले से उठाकर ले गए। इस बंगले के बाहर एक ट्रक में राहुल गांधी के सामान को बाहर जाते देखा गया था।
राहुल गांधी ने खाली किया बंगला
बता दें कि कराबी दो दशक से राहुल गांधी इस बंगले में रह रहे थे। सूत्रों के मुताबिक अपना कार्यालय बदलने के बाद वह पहले से ही अपनी मां और कांग्रेस पार्टी की संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ उनके 10 जनपथ स्थित आवास पर रहना शुरू कर चुके हैं। गौरतलब है कि 23 मार्च के दिन सूरत की एक अदालत ने राहुल गांधी को मानहानि मामले में दोषी ठहराया था। इस मामले में राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाई गई थी। इस कारण वे अयोग्य सांसद के रूप में अयोग्य घोषित किए गए थे। इसके बाद लोकसभा सचिवालय ने उनको 22 अप्रैल तक बंगला खाली करने को कहा था।
हाईकोर्ट में दी जाएगी चुनौती
ऐसे में सजा को रद्द करने की अपील करते हुए राहुल गांधी ने सूरत की मिजिस्ट्रेट कोर्ट में आदेश को चुनौती दी। इस चुनौती को कोर्ट ने रद्द कर दिया। कांग्रेस पार्टी का कहना है कि सत्र अदालत के आदेश को अगले हफ्ते गुजरात हाईकोर्ट में चुनौती दी जाएगी। बता दें कि लोकसभा सचिवालय द्वारा राहुल गांधी को नोटिस भेजकर 22 अप्रैल तक बंगला खाली करने को कहा गया था। कुछ साल पहले प्रियंका गांदी वाड्रा की एसपीजी सुरक्षा को भी हटाया गया था। वहीं लोधी एस्टेट स्थित बंगाल खाली करने को कहा गया था। बता दें कि राहुल गांधी 2019 लोकसभा चुनाव में वायनाड से लोकसभा चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे थे।
#WATCH | Delhi: Furniture shifted out of Congress leader Rahul Gandhi's residence after he vacated his official bungalow. pic.twitter.com/dhXKru8lrC
— ANI (@ANI) April 22, 2023