राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संगठन ने किए कंबल वितरण।

0

राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संगठन चंडीगढ़ की डायरेक्टर ममता शर्मा के द्वारा अपनी स्वर्गीय मदर इन लॉ की याद में गरीब बच्चों एवं लोगों को कंबल वितरण किए। इस अवसर पर विशेष रूप से Ncchwo की सचिव अनुराधा शर्मा, रागिनी सिंह एवं अमन कौर उपस्थित रही।

राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संगठन की चंडीगढ़ की डायरेक्टर ममता शर्मा ने बताया कि अपनी स्वर्गीय मदर इन लॉ के सिखाए गए रास्ते पर चलते हुए समाज के प्रति सेवा भाव के तहत सर्दी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए मलोया में रहने वाले बच्चों एवं वहां के लोगों को कंबल वितरण करने का निर्णय लिया। क्योंकि उन्होंने पहले मलोया में घर घर जाकर वहां के लोगों की स्थिति को जाना। और जब उन्हें लगा कि इन लोगों को सच में ही आवश्यकता है। तो कंबल वितरण किए।अंत में उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में Ncchwo संगठन के द्वारा चंडीगढ़ में गरीब लोगों की भलाई एवं विशेष रूप से बच्चों की शिक्षा के लिए अलग-अलग तरह के और कार्य भी किए जाएंगे।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबर