राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू 24 अप्रैल को हरियाणा के करनाल आएंगी। वह राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान डीम्ड यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी और करीब 550 छात्र-छात्राओं को उपाधि प्रदान करेंगी

0

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू 24 अप्रैल को हरियाणा के करनाल आएंगी। वह राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान डीम्ड यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी और करीब 550 छात्र-छात्राओं को उपाधि प्रदान करेंगी।

 

राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान (एनडीआरआई) करनाल के निदेशक एवं डीम्ड यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ.धीर सिंह ने बताया कि एनडीआरआई डीम्ड यूनिवर्सिटी की दीक्षांत समारोह 24 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। इसमें भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी।

उनके कार्यक्रम का शेड्यूल अभी नहीं मिला है, लेकिन उन्होंने कार्यक्रम में आने की अनुमति प्रदान कर दी है। दीक्षांत समारोह में यूनिवर्सिटी के करीब 550 छात्र-छात्राओं को उपाधि प्रदान की जाएगी।

एनडीआरआई के संयुक्त निदेशक (शैक्षणिक) डॉ.आशीष कुमार सिंह ने बताया कि दीक्षांत समारोह की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसमें केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री मनोहर लाल को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *