राजकीय महाविद्यालय कालका में कानूनी साक्षरता सेल की ओर से विभिन्न प्रतियोगिताओं का किया गया आयोजन

0

रागा न्यूज जोन चंडीगढ़ राजकीय महाविद्यालय कालका की प्राचार्या कामना के कुशल नेतृत्व में कानूनी साक्षरता सेल की ओर से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
कानूनी साक्षरता सेल के प्रभारी प्रोफेसर डॉ वीरेंद्र अटवाल और आयोजक प्रोफेसर डॉक्टर नीरू, डॉक्टर पूजा सिंगल के मार्गदर्शन और दिशा निर्देशन में निबंध लेखन प्रतियोगिता, नारा लेखन प्रतियोगिता, ऑन द स्पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, काव्य पाठ प्रतियोगिता और पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इन विभिन्न प्रतियोगिताओं के विषय मानव अधिकार, मौलिक कर्तव्यों, नशा मुक्ति, कन्या भ्रूण हत्या, घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण, यौन उत्पीड़न, शिक्षा का अधिकार रहा। विद्यार्थियों ने प्रस्तुत प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़कर भाग लिया।

इन विभिन्न प्रतियोगिताओं के विषय मानव अधिकार, मौलिक कर्तव्यों, नशा मुक्ति, कन्या भ्रूण हत्या, घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण, यौन उत्पीड़न, शिक्षा का अधिकार रहा। विद्यार्थियों ने प्रस्तुत प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़कर भाग लिया।

निबंध लेखन प्रतियोगिता में छात्र बलबीर सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में छात्र देवेंद्र सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ऑन द स्पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रशांत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में हर्षित, आरजू और मनिंदर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। नारा लेखन प्रतियोगिता में देवेंद्र सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। काव्य पाठ प्रतियोगिता में भावना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में मनिंदर सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
निबंध लेखन और भाषण प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल की सदस्या प्रोफेसर डॉक्टर बिंदु, प्रोफेसर सुनीता चैहान और प्रोफेसर डॉ गीतांजलि रही। नारा लेखन प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल की सदस्या प्रोफेसर नीतू चैधरी, डॉक्टर बिंदु रानी और डॉक्टर यशवीर रहे। ऑन द स्पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल की सदस्या डॉक्टर रागिनी, असिस्टेंट प्रोफेसर स्वाति, डॉ इंदु रही। काव्य पाठ प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की सदस्या प्रोफेसर डॉक्टर मीनू ख्यालिया डॉक्टर कविता, असिस्टेंट प्रोफेसर नवनीत नैंसी रही। इन प्रतियोगिताओं में प्रथम आए विद्यार्थी 6 फरवरी को राजकीय महाविद्यालय सेक्टर-1 में जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबर