युवक को पशु चोरी के शक में पेड़ से बांधकर पीटा, वायरल VIDEO

मुजफ्फरनगर में एक शादी समारोह में शामिल होने आए युवक को पशु चोरी के शक में पेड़ में बांधकर लाठी-डंडों से पीटा गया। युवक को पीटे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित मूल रूप से पड़ोस के ही गांव बरवाला का निवासी था। मगर भीड़ ने उसकी एक न सुनी और थर्ड डिग्री दी गई। घायल अस्पताल में भर्ती है।
पशु चोरी के आरोप में युवक को पीटा
मुजफ्फरनगर के थाना शाहपुर क्षेत्र के गांव बरवाला निवासी मुनसब के छोटे भाई की शादी रविवार को थी। शादी में शामिल होने के लिए उसका का खानदानी भाई मुकीम पुत्र शाहबुद्दीन पसोंडा गाजियाबाद से परिवार के साथ आया था। बीती रात मुकीम जब साथियों के साथ शॉपिंग कर वापस गांव बरवाला लौट रहा था तो गढ़ी दुर्गनपुर गांव के समीप उनकी कार से एक दूसरा वाहन टकरा गया। जिससे कार खराब हो गई। रात के समय सभी लोग पैदल ही गांव की ओर चल दिए। आरोप है कि इसी दौरान कुछ लोगों ने मुकीम को दबोच लिया और पशु चोरी का आरोप लगाते हुए मारपीट की। जिसके बाद रात में ही मुकीम को गढ़ी दुर्गनपुर निवासी कुछ लोग अपने साथ ले गए। सुबह पशु चोरी का आरोप लगाते हुए मुकीम को पेड़ में बांधकर लाठियों से पीटा।
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में रविवार को शादी समारोह में शामिल होने आए एक 28 वर्षीय युवक को पशु चोर होने के शक में पेड़ से बांध दिया गया। इसके बाद गांव के लोगों ने युवक की बेरहमी से पिटाई की। मामले की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को भीड़ से बचाया।#UP pic.twitter.com/wTF2BROMmR
— Shailendra Tiwari (@Shailendra_Jour) May 1, 2023