यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, पांच की मौत, तीन की हालत गंभीर

यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, पांच की मौत, तीन की हालत गंभीर
लखनऊ, 21 अक्टूबर,
उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है जबकि 3 लोगों की हालत गंभीर है. तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार रात करीब एक बजे ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर अज्ञात वाहन ने एक कार में टक्कर मार दी. यह दर्दनाक हादसा हो गया. , पांच लोगों की मौत हो गई।मौत हो गई, जबकि तीन बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है।बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुआ परिवार दिल्ली में रहता है। कार सवार लोग ईको कार में सवार होकर यमुना एक्सप्रेस-वे के रास्ते दिल्ली से झारखंड जा रहे थे।