यमुनानगर में महिला ने पेट्रोल डाल खुद को लगाई आग , महिला को बचाते हुए पुलिस कर्मी के हाथ झुलसे

0

हरियाणा के यमुनानगर में एक मकान पर कब्जे के विवाद में महिला ने पुलिस के सामने ही खुद पर पेट्रोल डाल कर आग लगा ली। महिला को 50 प्रतिशत जली हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। इस दौरान महिला की आग बुझाते हुए एक पुलिस कर्मी के हाथ भी आग की चपेट में आ गए। पुलिस विवाद की छानबीन कर रही है।

जानकारी अनुसार यमुनानगर में आजाद नगर की गली नंबर 2 में एक मकान को लेकर विवाद है। शुक्रवार को कोर्ट के आदेश पर पुलिस व अन्य अधिकारी मकान पर कब्जा लेने पहुंचे थे। इस दौरान एक महिला आरती ने मकान पर कब्जे का विरोध किया। पुलिस उसे हटाने लगी तो उसने खुद पर पेट्रोल डाल कर आग लगा दी। आग से महिला की छाती समेत शरीर का 50% हिस्सा जल गया।

आरती की चाची पूनम देवी ने बताया कि आरती ने ज्वेलर्स​​​​ कर्ण वर्मा से रुपए उधार लिए हुए थे। पैसे न चुकाने के कारण ज्वेलर्स ने कोर्ट में उसके खिलाफ केस कर दिया। कोर्ट का फैसला ज्वेलर्स के हक में आया। कोर्ट ने उसके मकान को जब्त करने का आदेश दिया था। आरती मकान पर अपना कब्जा छोड़ना नहीं चाहती थी।

आरती को कुछ समय पहले उसका पति भी छोड़ कर चला गया था। आरती अपनी 10 वर्षीय बेटी के साथ अपने मां-बाप के मकान आजाद नगर में रहती थी और अपना गुजर बसर कर रही थी। शुक्रवार को पुलिस व अन्य इस मकान पर कब्जा लेने पहुंचे थे। मकान को अपने हाथों से जाता देख आरती ने खुद अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली।

आरती को आग में जलते देख रामपुर पुलिस चौकी कर्मचारी लाभ सिंह ने जान की परवाह न करते हुए आग से लिपट आरती को बचाने का प्रयास किया। पुलिस कर्मचारियों के हाथ भी जल गए। आरती को बुरी तरह जली हालत में अस्पताल पहुंचाया गया।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *