मोहाली : तेजधार हथियार से हमला, गंभीर हालत में PGI रेफर

कौमी इंसाफ मोर्चा के तहत वाईपीएस चौक पर धरने में बैठने वालों में शामिल 2 निहंगों के बीच देर रात किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान एक निहंग ने दूसरे के हाथ पर तेजधार हथियार से वार कर उसे घायल कर दिया। घायल हालत में निहंग बब्बर सिंह को फेस-6 अस्पताल पहुंचाया गया जहां डाक्टरों ने उसकी हालत बिगड़ते देख उसे पी.जी.आई. रैफेर कर दिया। घायल के हाथ का पीजीआई में ऑपरेशन किया गया है। अधिकारियों के अनुसार घायल के बयानों के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार पुलिस को देर रात करीब 12 बजे सूचना मिली कि कौमी इंसाफ मोर्चा के धरने में शामिल 2 निहंगों का आपस में विवाद हो गया है इस दौरान एक निहंग बुरी तरह से घायल हुआ है। मौके और अस्पताल में पहुंचने पर पुलिस जांच के दौरान सामने आया निहंग बब्बर सिंह के हाथ पर तेजधार हथियार से वार किया गया है। हाथ पर गहरा घाव होने के चलते उसकी हालत बिगड़ती देख उसे फेस-6 अस्पताल से डाक्टरों ने पी.जी.आई. रैफेर किया है।
पुलिस अधिकारियों की मानें तो अभी तक की जांच में यह बात सामने आई है कि निहंग बब्बर सिंह का वहीं पर किसी मेला सिंह नाम के व्यक्ति के साथ विवाद हुआ था। पुलिस का कहना है कि बब्बर सिंह के होश में आने पर उसे बयान देने के लिए फिट होने के बाद उसके बयान लिए जायेंगे।