मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री पेशी देने पहुंचे अदालत में

रागा न्यूज़ , चंडीगढ़।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान शनिवार को चंडीगढ़ कोर्ट में आरोपी के रूप में पेश हुए। सीएम और मंत्री दो मामलों में पेश हुए हैं। वहीं अब इन केसों में आरोपी अन्य आप नेता और वर्कर भी इन केसों में पेश होंगे।
विपक्ष में रहते हुए भगवंत मान समेत आम आदमी पार्टी के अन्य नेताओं ने पावर टैरिफ के मुद्दे पर पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री की कोठी का घेराव करने को लेकर प्रदर्शन किया था।वहीं दूसरा प्रदर्शन उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानों की मौत के विरोध में किया गया था।
उल्लेखनीय है पिछले साल जनवरी 2020 में भगवंत मान समेत अन्यों को दंगा करने और पुलिस इंस्पेक्टर समेत 2 कॉन्स्टेबल को चोट पहुंचाने की धाराओं में केस दर्ज किया था। पंजाब में पावर टैरिफ के मुद्दे पर आप सरकार को घेरने निकली थी। सेक्टर 4 में MLA हॉस्टल के पास पार्टी वर्कर्स ने प्रदर्शन किया था। यह पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की कोठी का घेराव करने निकले थे।
जिला मजिस्ट्रेट के आदेशों की उल्लंघना कर यह धरना-प्रदर्शन किया गया था। सेक्टर 3 थाना पुलिस ने मामले में IPC की धारा 147(दंगा करना), 149(गैरकानूनी रूप से असेंबली करना), 332(सरकारी कर्मचारी को उसकी ड्यूटी के दौरान चोटिल करना), 353(सरकारी कर्मचारी की ड्यूटी में बाधा पहुंचाते हुए चोटिल करने), 188(सरकारी आदेशों की उल्लंघना करना) के तहत केस दर्ज किया था।
वहीं दूसरा प्रदर्शन AAP ने अक्टूबर, 2021 में किया था। पंजाब राजभवन के पास यह प्रदर्शन किया गया था। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानों की मौत के विरोध में यह प्रदर्शन किया गया था। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का भी प्रयोग किया था। जिला अदालत में एक केस स्टेट बनाम भगवंत मान और दूसरा केस स्टेट बनाम अमन अरोड़ा के नाम से चल रहा है।
RAGA NEWS ZONE
Join Channel Now