मान सरकार ने पर्ल ग्रुप की संपत्ति पर सार्वजनिक करने और किसी भी प्रकार की खरीद पर तत्काल रोक लगाई

रागा न्यूज़, चंड़ीगढ़।
पंजाब सरकार पर्ल ग्रुप के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी में है। मान सरकार ने इस दिशा में कार्रवाई करते हुए सबसे पहले पर्ल ग्रुप की संपत्ति की रेड एंट्री के आदेश जारी किए हैं। साथ ही मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान ने सभी जिलों के DC और SSP के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मीटिंग की।
मान ने पर्ल ग्रुप की संपत्ति की जानकारी सार्वजनिक करने और किसी भी प्रकार की खरीद पर रोक लगाने के आदेश जारी किए हैं। भगवंत मान ने कहा कि लोगों के – पसीने की कमाई के एक-एक खून- पैसे का हिसाब किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पर्ल ग्रुप के पीड़ितों को इंसाफ दिलाने के प्रयास जारी हैं।
RAGA NEWS ZONE
Join Channel Now