महिलाओं ने नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का लिया है संकल्प : उषा प्रियदर्शी

0

सुकन्या योजना बेटी के पैदा होने से लेकर शादी होने तक निभाती है साथ : उषा प्रियदर्शी

उषा प्रियदर्शी के पहली बार पंचकूला पहुंचने पर महिला मोर्चा जिला टीम ने किया भव्य स्वागत

मोदी सरकार में महिलाओं को मिल रहा है पूरा मान और सम्मान

पंचकूला, अच्छेलाल, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी ने कहा कि महिलाओं ने नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में महिलाओं के सशक्तिकरण की जितनी योजनाएं बनी हैं उतनी किसी दूसरी पार्टी की सरकारों में नहीं बनीं। मोदी सरकार की सुकन्या योजना एक ऐसी योजना है जो पैदा होने से लेकर बेटियों का शादी होने तक साथ निभाती है। ये बातें उषा प्रियदर्शी ने पंचकूला पार्टी कार्यालय में महिला मोर्चा की पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कही। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व प्रदेश प्रभारी नंदा डगला, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा बबली शर्मा, प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा गायत्री यादव, प्रदेश आईटी प्रमुख कीर्ति सिंह व जिला महामंत्री परमजीत कौर विशेष तौर पर उपस्थित रही।
पहली बार पंचकूला पहुंचने पर मोर्चा की जिला अध्यक्ष अनुराधा वर्मा की अगुवाई में कार्यकर्ताओ ने ऊषा प्रियदर्शनी को पुष्प गुच्छ देकर एवं मालाएं पहनाकर और ढ़ोल नगाड़ों से जोरदार स्वागत किया। अपने स्वागत से गदगद हुई प्रियदर्शनी ने सभी महिलाओं का आभार जताया। स्वागत के बाद महिला मोर्चा की हुई बैठक में उषा प्रियदर्शी ने कहा कि महिला शक्ति अब लोकसभा चुनाव में मजबूती से जुट जाएं और अपने-अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर मोदी और मनोहर सरकार की योजनाओं को पहुंचाने के काम में लग जाएं। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में अब ज्यादा समय नहीं बचा है ऐसे में महिला शक्ति की जिम्मेदारी अब ज्यादा बढ़ जाती है। हर घर से महिलाओं को चुनाव में बूथ तक लाना हमारी जिम्मेदारी होगी।

प्रधानमंत्री मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए उषा प्रियदर्शनी ने कहा कि उज्ज्वला योजना से महिलाओं को धूआं से मुक्ति मिली हैं, वहीं हर घर नल से जल पहुंचाकर मोदी सरकार ने महिलाओं का जीवन सरल किया है। उन्होंने कहा कि जनता मोदी की गारंटी पर विश्वास करती है। मोदी सरकार ने जो कहा वह करके दिखाया है। 10 सालों में देश और प्रदेश की तस्वीर बदली है। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत का सम्मान पूरे विश्व में बढ़ा है।

महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली में हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा को 370 और एनडीए को 400 पार कराने का लक्ष्य दिया है। उषा प्रियदर्शी ने कहा कि हम सभी महिलाएं मोदी जी द्वारा दिए गए लक्ष्य को प्रदेश की दसों लोकसभाओं में कमल खिलाकर पूरा करेंगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का विकसित भारत और मुख्यमंत्री मनोहर लाल का विकसित हरियाणा के सपनों को साकार करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा सभी बहनों को भेजे गया राम-राम का संदेश बैठक में महिलाओं को दिया।

 

नमो ऐप पर बोलते हुए उषा प्रियदर्शी ने कहा कि यह ऐप हमें सीधा प्रधानमंत्री मोदी से जोड़ता है, इसलिए इसे ज्यादा से ज्यादा डाउनलोड किया जाए। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ने पिंजौर मंडल की उपाध्यक्ष निर्मल उर्फ पम्मी कोहली को ऐप डाउनलोड करवाने में जिले में नंबर वन पर आने पर फूल माला से सम्मानित किया और बधाई दी। कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी नंदा डगला ने सफल कार्यक्रम के लिए जिला पंचकूला टीम को बधाई दी।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुनीता सिंह, अरुणा कुमारी, जिला महामंत्री महिला मोर्चा प्रीति जस्सल, अनुराधा वर्मा, जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा प्रिया मित्तल, वंदना जिंदल , जिला उपाध्यक्ष पिंजौर मंडल बहन पम्मी कोहली, जिला सचिव महिला मोर्चा डिमरी, तमन्ना, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा लवलीन गौतम, सोनिका शर्मा, मीता सरकार, निश्चिंत शर्मा, पार्षद सोनिया सूद, सोनू बिड़ला व महिला मोर्चा की अनेकों महिलाएं उपस्थित रहीं।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *