मनुष्य को कितना घंटा सोना चाहिए? जानें अपनी उम्र के अनुसार नींद की सही खुराक

0

Serene calm handsome young black man sleeping well alone on orthopedic soft pillow under warm duvet, african american guy lying asleep in comfortable cozy bed enjoy good night peaceful healthy sleep

How Much Sleep Do You Need: नींद की सही खुराक सिर्फ आपके दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए ही जरूरी नहीं है बल्कि, आपके शरीर को भी हेल्दी रखने में मददगार है। तो, जानते हैं किसे कितनी नींद चाहिए होती है

 

मनुष्य को कितना घंटा सोना चाहिए (How Much Sleep Do You Need in Hindi) ये सवाल, असल में आपकी उम्र पर निर्भर करता है। जी हां, अगर आप अपनी उम्र के अनुसार नींद नहीं लेंगे तो आप बीमार पड़ जाएंगे। नींद की कमी न सिर्फ आपको मानसिक रूप से परेशान करेगी, बल्कि आपके हार्मोनल हेल्थ, आपका बॉडी वेट, ब्लड प्रेशर और यहां तक दिल के काम काज को भी प्रभावित करती है। साथ ही आपको लिवर और किडनी की बीमारियामं भी हो सकती हैं कि उन्हें रिकवर करने का मौका नहीं मिलेगा। तो, आइए Sleepfoundation के अनुसार जानते हैं किसे कितना सोना चाहिए।

अपनी उम्र के अनुसार लें नींद-How Much Sleep Do You Need?

किसी व्यक्ति को कितनी नींद की जरूरत है, यह उसकी उम्र सहित कई बातों पर निर्भर करता है। जैसे

 

शिशुओं यानी 0-3 महीने के बच्चों को 14-17 घंटे की नींद चाहिए होती है।

4-11 महीने के बच्चे को दिन में 12-15 घंटे की नींद की जरूरत होती है।

1 से 2 साल के बच्चे को दिन में लगभग 11-14 घंटे की नींद लेनी चाहिए।

3 से 5 साल के बच्चे को दिन 10-13 घंटे सोना चाहिए।

6 से 13 साल के बच्चे को दिन में 9-11 घंटे सोना चाहिए।

14 से 17 साल के बच्चों को प्रतिदिन लगभग 8-10 सोना चाहिए

और अंत में युवाओं को 7 से 9 घंटे की नींद लेनी चाहिए। तो, 65 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को प्रतिदिन 7-8 घंटे की नींद लेनी चाहिए।

 

 

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबर