भ्रष्टाचार मामले में चंद्रबाबू नायडू गिरफ्तार आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार

अमरावती, 9 सितंबर,
आज सुबह भ्रष्टाचार के मामले में आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी की खबर सामने आई है. सीआईडी द्वारा नायडू के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। दूसरी ओर, नायडू के बेटे को भी हिरासत में लिया गया है। गौरतलब है कि नायडू के खिलाफ 2021 में मामला दर्ज किया गया था।
इसके बाद आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) ने टीडीपी प्रमुख और आंध्र प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया था। पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को नंदयाला में गिरफ्तार किया गया। आंध्र प्रदेश पुलिस ने पूर्वी गोदावरी जिले में टीडीपी नेता और पार्टी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू के बेटे नारा लोकेश को भी हिरासत में लिया है।
RAGA NEWS ZONE
Join Channel Now