भारत जोड़ो यात्रा: जयराम रमेश बोले- हरियाणा में खास रही जवान, किसान और पहलवान से मुलाकात

0

जयराम रमेश बोले की हरियाणा की सड़कें जर्जर मिली। यात्रा में उनके समेत कई नेता-कार्यकर्ता चोटिल हुए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जवानों, किसानों, खिलाड़ियों और छोटे व्यापारियों की समस्याओं को सुन लिया है और उनकी आवाज लगातार बुलंद की जा रही है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि राहुल गांधी की इस यात्रा में तीन मुलाकातें खास रहीं। इसमें हरियाणा के जवान, किसान और पहलवान शामिल रहे। पानीपत में अच्छा समर्थन मिला। इसके साथ ही अंबाला में साइंस उद्योग संचालकों से भी मुलाकात है। राहुल गांधी से किसानों ने कहा है कि एमएसपी पर कानूनी गारंटी जरूरी है।

भूमि अधिग्रहण कानून में हरियाणा सरकार ने कई संशोधन किए हैं, वह किसान हित में नहीं है। किसान संगठनों की मांग है कि जब कांग्रेस की सरकार आएगी, तब इन कानून में संशोधन जरूर लाया जाए। कांग्रेस ने जवानों, किसानों, खिलाड़ियों और छोटे व्यापारियों की समस्याओं को सुन लिया है और उनकी आवाज लगातार बुलंद की जा रही है।

शहर के सैनी भवन में प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि यात्रा में ये देखने को मिला कि हरियाणा और मध्य प्रदेश में सड़कें बहुत खराब हैं। हरियाणा में मौसम का ही नहीं, बल्कि टूटी सड़कों का भी सामना करना पड़ा। सड़कों पर इतने गड्ढे हैं कि वे खुद भी चोटिल हुए। उनके बाएं पांव में चोट आई है। इससे पहले सांसद किरण चौधरी चोटिल हुई थीं।उन्होंने कहा कि कभी प्लानिंग कमीशन राज्यों को हरियाणा की सड़कों का उदाहरण देता था, मगर अब हालत बदतर हो गए हैं। जब कांग्रेस की सरकार आएगी तो हाईवे ठीक किए जाएंगे। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, हरियाणा कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल, हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान, भारत जोड़ो यात्रा के संयोजक राव दान सिंह मौजूद रहे।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबर