भाजपा चंडीगढ़ के डॉ भीमराव अम्बेडकर जिला की कार्यकारिणी का आयोजन

रागा न्यूज़, चंड़ीगढ़।भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के डॉ भीमराव अम्बेडकर जिला की कार्यकारिणी का आयोजन रविवार को पंजाब भाजपा कार्यालय सेक्टर 37 में आयोजन किया गया |
इस कार्यकारिणी की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रविन्द्र पठानिया ने की | कार्यकारिणी में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद, उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी आशा जसवाल, प्रकोष्ठों के प्रदेश समन्वयक हरीश गर्ग और प्रदेश, जिला, मंडल और मोर्चो के अध्यक्षों के साथ साथ मंडल अध्यक्षों और उनके महामंत्रियों ने इसमें भाग लिया |
गौरतलब है कि इसी दिन श्री रविदास जयंती के उपलक्ष्य में उनके चित्र के आगे उन्हें पुष्प सुमन अर्पित किये | कार्यकरिणी की शुरुआत में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कमला शर्मा के साथ जिला अध्यक्ष पठानिया ने दीप प्रज्वलन किया और सामूहिक वन्दे मातरम् गान किया गया |
अपने स्वागतीय उद्बोधन में जिला अध्यक्ष रविन्द्र पठानिया ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि ये हमारे लिए आज गर्व का विषय है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश विश्व गुरु बनने की और अग्रसर है | लगातार भारतीय जनता पार्टी की इतनी बड़ी जीत रातों रात नहीं हुई | इसके लिए पुराने पार्टी के स्तंभों और मार्गदर्शकों की अथाह परिश्रम का परिणाम है | आज जरूरत है हमें उनके आदर्श विचारों को उन्ही कि तरह लोगों के बीच ले जाने की | उनके द्वारा राष्ट्रहित के लिए जो विचार रखे गये वो शत प्रतिशत सही साबित हो रहे हैं आदर्शों और राष्ट्रहित में किसी भी प्रकार से समझोता मंजूर नहीं | इसके लिए पार्टी के शीर्ष पदाधिकारी इस बात का समय समय पर परिचय देते आये हैं |
एक दौर था जब हम विपक्ष में बैठते थे हमने उस समय भी राष्ट्रहित धर्म अपनाया और आज सत्ता में होने के बाद भी राष्ट्रहित को सर्वोच्च रखा है | पार्टी की विचारधारा से बंधे हमारे सभी कार्यकर्ता एक अनुशासित सिपाही है और जब अनुशासित सिपाही पार्टी की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाएगा तो चहु और भाजपा ही भाजपा होगा | उन्होंने इसके लिए कुछ संगठनात्मक पहलुओं पर भी अपनी खुल कर बात रखी और आने वाले समय में जनता के बीच जाने का आग्रह किया | इस मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने चंडीगढ़ भजपा द्वारा किये गए कार्यों पर विस्तार से चर्चा की और कहा कि हमें पार्टी की विचारधारा को जनता के बीच ले जाना होगा |
आज सभी देशवासी प्रधानमंत्री नरेंद मोदी के विकास के मॉडल की जमकर तारीफ करते हैं | एक मजबूत संगठन के कारण ही देश के विकास में हमारी सहभागिता और सुदृढ़ होती है | हमें अपने पार्टी की विचारधारा को जनता के बीच ले जाना होगा और उनसे चर्चा करके उनको पार्टी के साथ जोड़ना होगा | चंडीगढ़ में भी विकास के इतने कार्य नहीं हुए जितने भाजपा शासित सरकारों के दौरान हुए | उन्होंने कहा कि पार्टी की बूथ इकाई को मजबूत करने के लिए हम सभी को एकसाथ जुटना होगा और बूथ को पक्का करने के लिए दिनरात एक कर देना है | सशक्त बूथ ही जीत को शत प्रतिशत में परिवर्तित करता है | उन्होंने संगठनात्मक संरचना को तीव्रता से करने और नए लोगों को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया |
इस अवसर पर प्रभारी आशा जसवाल ने भी संगठन को लेकर विभिन्न पहलुओं पर अपने अनुभवों को सांझा किया और कहा कि आगामी चुनाव में हमें हर घर तक जाना है और लोगों के बीच जाकर उन्हें पार्टी की विचारधारा से अवगत करवाना है | इस अवसर पर हरीश गर्ग ने मन की बात कार्यक्रम को लेकर कुछ तथ्यों को स्पष्ट करते हुए आह्वान किया कि वे सभी अपने अपने बूथों पर मन की बात के कार्यक्रम को कामयाब बनाने हेतु इसे बूथ स्तर तक ले जाये और अधिक से अधिक लोगों के साथ उसको सुने |