बूथ सशक्तिकरण  अभियान कार्यक्रमों का अंतर्गत भाजपा ने रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन किया कार्यक्रम आयोजित

0

 

 

रागा न्यूज़ चंडीगढ़

 

देश की राष्ट्रपति महामहिम द्रोपदी मुर्मू के
संसदीय अभिभाषण को जन जन तक पहुंचाने हेतु और भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़

और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर 38 वेस्ट HIG(U) के संयुक्त

तत्वाधान द्वारा बूथ सशक्तिकरण अभियान कार्यक्रमों का अंतर्गत रविवार को
वार्ड नंबर 27 के मंडल अध्यक्ष समीर गौसाई के नेतृत्व में यू पार्क में
आयोजन हुआ जिसमे सैंकड़ों स्थानीय निवासियों और पार्टी के कार्यकर्ताओं ने
भाग लिया |

इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद, प्रदेश महामंत्री
चंद्रशेखर व रामबीर भट्टी, नगर निगम महापौर अनूप गुप्ता, कार्यालय सचिव
देवी सिंह, जिला अध्यक्ष रविन्द्र पठानिया, जिला अध्यक्ष सतिन्द्र सिंह,
महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री नेहा अरोड़ा ने उपरोक्त विषयों पर अपने
विचार व्यक्त किये | इस अवसर पर उनके साथ सोशल मीडिया के प्रदेश संयोजक
मोहिन्दर निराला, पार्षद मनोज सोनकर , व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह
संयोजक संजीव ग्रोवर, एसोसिएशन से जे एस सोढ़ी, रवि वालिया और उनकी समस्त
टीम के सदस्य भी उपस्थित थे |

कार्यक्रम की जानकारी प्रदान करते हुए जिला अध्यक्ष पठानिया ने बताया कि
उपस्थित जनसमूह के समक्ष सर्वप्रथम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के अभिभाषण
की प्रतिलिपि को विस्तार से पढ़ा गया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार
की उपलब्धियों से अवगत कराया गया | इसके बाद बूथ सशक्तिकरण को लेकर
महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला गया |

अपने उद्बोधन में प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने कहा कि वर्तमान में मोदी
सरकार ने पार्टी के मूलभूत सिद्धांत “अन्तोदय” को धरातल पर उतार कर अंतिम
छोर पर बैठे व्यक्ति के उत्थान के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है |
प्रधानमंत्री मोदी समाज के हर वर्ग का विशेष ध्यान रख रहे हैं और उन्हीं
को देखते हुए विभिन्न योजनाओं को शुरू किया जा चूका है जिसका लाभ वो
व्यक्ति प्राप्त कर रहा है जो उसके योग्य हो | उन्होंने कहा कि एक दौर था
जब हम भारत के लोगों को विदेशों में हीनता की भावना से देखा जाता था और
एक आज का दौर है कि हर भारतीय को विदेशों में मान सम्मान दिया जा रहा है
| ये मोदी सरकार की कुशल विदेश निति का परिणाम है कि आज विश्व हर आपदा
में भारत की और टकटकी लगा कर देखता है | ये सब तभी संभव हो सका जब देश का
नेतृत्व एक इमानदार व्यक्ति के हाथों में है | इसीलिए देश का भविष्य
उज्ज्वल होना भी अब निश्चित है | उन्होंने उपस्थित लोगों से आह्वान किया
कि जब केंद्र में मोदी सरकार इतना कुछ कर रही है और देश की जनता को इसका
सीधा सीधा लाभ प्राप्त हो रहा है | सरकार और जनता के बीच के बिचोलियों की
दूकान बंद हो गयी है तो ऐसे में हमारा भी कर्तव्य है कि हम घर घर जाकर
लोगों के बीच में पार्टी की विचारधारा और मोदी सरकार के कार्यों से
उन्हें अवगत करवाएं और जो लाभार्थी विभिन्न योजनाओं से वंचित रह गए हो
उनको लाभ दिलवाने का काम करें तभी हमारी पार्टी की मूलभूत विचारधारा
अन्तोदय को सफल बनाया जा सकेगा |

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री चन्द्रशेखर व रामबीर भट्टी ने अपने विचार
व्यक्त करते हुए कहा कि हमारी पार्टी की सरकार राजनीती केवल राजनीति के
लिए नहीं करती बल्कि इसको देश की जनता की सेवा का माध्यम मानती है |
संगठन हमारा निरंतर बढ़ता जा रहा है और ऐसे में हम सभी कार्यकर्ताओं का ये
परम कर्तव्य है कि हम अपने अपने बूथों को सशक्त बनाने में अहम भूमिका अदा
करें | अपने बूथ की मजबूती का जिम्मा हम सभी का है और उसमे नए लोगों को
शामिल करना भी हमारा दायित्व है | बूथ मजबूत होगा तो चुनाव में पार्टी भी
मजबूत होगी | बूथ की जीत पार्टी की जीत को सुनिश्चित करेगी और देश में एक
बार फिर से भाजपा की सरकार होगी और देश के विकास के लिए चल रही निरंतर
धारा का प्रवाह सतत चलता रहेगा |

इस मौके पर जिला अध्यक्ष रविन्द्र पठानिया ने अपने विचार व्यक्त करते हुए
कहा कि उनके क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष और उनकी टीम पूरी तरह से अभियान को
सफल बनाने में लगी हुई है | हर बूथ में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने हेतु
नए लोगों को वहां पर जोड़ा जा रहा है | उन्होंने कहा कि बड़े गर्व की बात
है जब भाजपा का कार्यकर्ता लोगों के घरों में जा रहा है तो लोग आदर भाव
से उनसे व्यवहार करते हैं ये सब तभी संभव हो पा रहा है जब केंद्र में
मोदी सरकार के कार्यों से देश की जनता संतुष्ट है | इस से कार्यकर्ताओं

में भी काफी जोश है और लगातार वे उपरोक्त अभियानों को सफल बनाने में लगे
हुए हैं | उन्होंने मंडल अध्यक्ष समीर गौसाई और उनकी समस्त टीम को
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बधाई भी प्रदान की |

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबर