बीजेपी संविधान के लिए ही खतरा नहीं, देश की महिलाओं के लिए भी खतरा: आम आदमी पार्टी

चंडीगढ़, 3 मई,
आम आदमी पार्टी (आप) ने भारतीय जनता पार्टी के सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बेटे और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते एचडी रेवन्ना पर सैकड़ों महिलाओं का यौन शोषण करने का आरोप लगाया है।
शुक्रवार को आप पंजाब के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता नील गर्ग ने कहा कि भाजपा से न केवल देश का संविधान खतरे में है, बल्कि देश की महिलाएं भी इससे खतरे में हैं। भाजपा अब भारतीय जनता पार्टी नहीं रही, वह अब लोभी जनता पार्टी बन गयी है।
उन्होंने कहा कि एक तरफ भाजपा ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का नारा देती है और दूसरी तरफ महिलाओं का यौन शोषण करने वालों को लोकसभा का टिकट देकर प्रोत्साहित करती है.
उन्होंने कहा कि दिल्ली में महिला पहलवानों ने कई महीनों तक बृजभूषण शरण सिंह का विरोध किया, लेकिन बीजेपी ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की. बृजभूषण सिंह के खिलाफ न तो किसी भाजपा नेता ने, न किसी मंत्री ने, न ही प्रधानमंत्री ने एक शब्द भी बोला. अब इसके उलट उनके बेटे को लोकसभा का टिकट दे दिया गया है.
उन्होंने कहा कि बृजभूषण शरण सिंह के बेटे को लोकसभा का टिकट देना न सिर्फ देश की महिला पहलवानों का अपमान है, बल्कि यह भारत की सभी महिलाओं का अपमान है. उन्होंने कहा कि देश की जनता भाजपा की हरकतों को देख रही है। इस चुनाव में देश की जनता विशेषकर महिलाएं भाजपा को कड़ा जवाब देगी।