बाथरूम में फंदा लगाकर 21 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या, दिसंबर में हुई थी शादी

बाथरूम में फंदा लगाकर 21 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या
– दिसंबर में हुई थी शादी
पंचकूला। सेक्टर 15 के रहने वाले 21 वर्षीय युवक ने पत्नी की मौजूदगी में बाथरूम में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सत्य प्रकाश उम्र 21 साल सेक्टर 15 निवासी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है सत्य प्रकाश की दिसंबर में ही शादी हुई थी। फिलहाल आत्महत्या करने के कारण का पता नहीं लग पाया है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक के परिजनों ने बताया कि सत्यप्रकाश अपनी बीवी के साथ सेक्टर 15 में रहता था। शनिवार रात करीब 8:30 बजे दंपति कमरे में मौजूद थे। इस दौरान सत्य प्रकाश बाथरूम में गया और काफी देर तक वापस नहीं लौटा। उसकी पत्नी ने कई बार बाथरूम का दरवाजा खटखटाया, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। इस उसकी पत्नी ने खिड़की से देखा तो उसका पति फंदे से लटका हुआ था। उसने तुरंत इसकी जानकारी पति के जीजा को दी। वे मौके पर पहुंचे उसके बाद बाथरूम से सत्य प्रकाश को बाहर निकल गया और उपचार के लिए सेक्टर 6 नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सेक्टर 6 नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है और अस्पताल से पुलिस को सूचना दे दी गई है।