बहादुरी दिखाने के लिए शख्स कर रहा था मस्ती, देख लिया शेर के मुंह में हाथ डालने का नतीजा

कई बार लोग जरूरत से ज्यादा ही खुद को होशियार और बहादुर समझ लेते हैं और इसी भ्रम में वह अपने जीवन को खतरे में डाल लेते हैं। ऐसा ही कुछ इस वीडियो में देखने को मिला। जहां पिंजरे में बंद एक शेर के साथ मस्ती करना इस शख्स को भारी पड़ गया। दरअसल ये भाई साहब चिड़ियाघर घूमने गए थे। अब चिड़ियाघर में शेर दिखा तो कुछ ज्यादा ही उतावले हो गए और उसके पिंजरे के पास चले गए। भाई साहब यहां भी नहीं रुके और ना ही एक पल को यह सोचा कि जब शेर ने अगर पकड़ लिया तो क्या होगा। पिंजरा भले ही बंद था लेकिन शेर तो आखिर शेर होता है।
शख्स पिंजरे के पास खड़े होकर शेर के साथ खिलवाड़ करने लगा। वह कभी शेर के बालों को छूता तो कभी उसके मुंह में हाथ डालता। शेर खुद से उसका हाथ दूर करने की कोशिश कर रहा था लेकिन शख्स यहां भी नहीं माना वह शेर के दांतों को छूने लगा। बस फिर क्या था जिस बात का डर था वही हुआ। अपने सामने अजीब हरकत करता हुआ देख शेर शख्स पर भड़क गया और गुस्से में शेर ने शख्स के हाथ को अपने दांतों से दबोच लिया। शेर के इस हरकत को देखकर शख्स डर के मारे कांप गया अब उसे समझ में ही नहीं आ रहा था कि वह क्या करे। शख्स खुद को छुड़ाने के लिए लाख कोशिश कर रहा था लेकिन शेर ने उसे ऐसे दबोच लिया था जैसे उसे अपना खाना मिल गया हो।
— Out of Context Human Race (@NoContextHumans) June 23, 2023