बस और ऑटो में भीषण टक्कर, 5 लोगों की दर्दनाक मौत

0

बहराइच: बहराइच में सड़क हादसे में एक परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। 11 लोग घायल हैं। ओवरटेक कर रही बस ने सामने से आ रहे टेम्पो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सवारियां कई फीट दूर जाकर गिरीं। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस से हॉस्पिटल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने 5 को मृत घोषित कर दिया। 11 घायलों में 5 की हालत गंभीर है। उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया है। हादसा मंगलवार दोपहर गोंडा रोड पर खुटहना इलाके में हुआ।

डीएम मोनिका रानी ने बताया- टेंपो में 16 लोग थे। मृतकों में 2 महिलाएं मरियम (65) और मुन्नी(45), एक आदमी अमजद(45) और 2 बच्चे अजीम (12) और फहद(5) हैं। हादसा ओवरटेकिंग के चक्कर में हुआ है। ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक करते समय बस सामने से आ रहे टेम्पो से टकरा गई। सभी मृतक एक ही परिवार के हैं। किसी शादी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। सभी उसुलपुर थाना क्षेत्र के इरई गांव के रहने वाले थे। यह सभी थाना हुजूरपुर से कोल्हुआ गांव में वलीमा में शामिल होने जा रहे थे।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *