बड़ी खबर! वाहन के खाई में गिरने से भारतीय सेना के 9 जवानों की मौत, एक घायल

0

क्यारी शहर से 7 किलोमीटर दूर एक दुर्घटना हो गई है। इस दुर्घटना में भारतीय सेना के 9 जवानों की जान चली गई। ये दुर्घटना उनके वाहन के खाई में गिरने की वजह से हुआ है। घटना में एक अन्य सैनिक घायल है जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। लद्दाख के रक्षा अधिकारी ने ये जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि सैनिक कारू गैरीसन से लेह के पास क्यारी की ओर बढ़ रहे थे। दुर्घटना में कई सैनिकों को चोटें भी आई हैं।

सेना के एक अधिकारी ने बताया कि वाहन शाम के 5:45 से 6:00 बजे के बीच क्यारी से 7 किलोमीटर पहले घाटी में गिर गया। उन्होंने कहा, ‘एक ALS वाहन जो लेह से न्योमा की ओर एक काफिले के हिस्से के रूप में जा रहा था, लगभग 5:45-6:00 बजे शाम को क्यारी से 7 किलोमीटर पहले घाटी में गिर गया। वाहन में 10 कर्मी सवार थे जिनमें से 9 की मृत्यु और एक घायल है। घायल कर्मी को अस्पताल ले जाया गया है।’

लेह के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी. डी. नित्या ने कहा कि सेना के वाहन में 10 जवान सवार थे और यह वाहन लेह से न्योमा की ओर जा रहा था। उन्होंने बताया कि रास्ते में गाड़ी के ड्राइवर ने वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया और वह खाई में गिर गया। पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और सभी घायल सैनिकों को सेना की चिकित्सा इकाई ले जाया गया जहां 8 कर्मियों को मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि बाद में एक और जवान की मौत हो गई। अधिकारी ने कहा कि एक अन्य जवान का उपचार चल रहा है और उसकी हालत ‘गंभीर’ बताई गई है।

 

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबर