बड़ा हादसा : मकान गिरने से मचा हड़कंप, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका
गाजियाबाद: यूपी के गाजियाबाद में बड़ा हादसा हो गया है। यहां के लोनी कोतवाली क्षेत्र के रूप नगर एरिया में मकान गिरने से हड़कंप मच गया है। मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और खबर लिखे जाने तक 7 लोगों को निकाला गया है। इसमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
RAGA NEWS ZONE
Join Channel Now