‘प्रेमी को बुलाओ तभी नीचे उतरूंगी’, टावर पर चढ़कर जिद पर अड़ी 2 बच्चों की मां; VIDEO

0

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद को लेकर एक शादीशुदा महिला पावर हाउस के टावर पर चढ़ गई। इस मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को समझाने की कोशिश की लेकिन महिला किसी भी हाल में सुनने तैयार ही नहीं हुई। इस मामले की सूचना तत्काल SDERF की टीम को दी गई। टीम शिवपुरी से पनघटा पहुंची और नीचे जाल बिछाकर दो जवानों को टावर पर चढाया। उसके बाद महिला को समझाबुझाकर नीचे उतारा गया।

 

मगरौनी चौकी क्षेत्र के पनघटा गांव की है। बताया जा रहा है कि मधु वंशकार निवासी पनघटा की शादी कल्याण वंशकार निवासी खनियांधाना के साथ हुई थी। शादी के बाद उसके दो बच्चे भी है। बीते कई महीनों से महिला अपने पति से लड़कर अपने मायके में रह रही थी। कल उसका पति आया और उसे अपने साथ चलने को कहने लगा लेकिन महिला जाने तैयार नहीं हुई तो पति बच्चों को अपने साथ ले गया। इसके बाद इस पिक्चर में उसका प्रेमी जितेन्द्र परिहार आ गया। प्रेमी जितेन्द्र भी शादीशुदा है इसलिए उसने भी महिला को अपने साथ ले जाने से इनकार कर दिया।

कल हाईवोल्टेज ड्रामे के बीच पुलिस ने प्रेमी के खिलाफ 151 के तहत मामला भी दर्ज कर लिया था लेकिन उसे जमानत मिल गई। मंगलवार सुबह प्रेमिका अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद करने लगी। जब प्रेमी उसे ले जाने तैयार नहीं हुआ तो वह टावर पर चढ़ गई।

इस मामले की सूचना पर मगरौनी चौकी पुलिस मौके पर पहुंचे और पूरी घटना वरिष्ठ अधिकारियों को बताई। इसके बाद एसडीईआरएफ की टीम शिवपुरी से मगरौनी के लिए रवाना हुई। टीम ने टावर के नीचे जाल बिछाकर 2 जवानों को टावर पर चढाया गया। वहां दोनों ने महिला को समझाबुझाकर अपने साथ नीचे उतारा। महिला सुबह 7 बजे पावर हाउस के टावर पर चढ़ी थी और करीब 10:30 बजे नीचे उतरने को राजी हुई। इसके बाद उसे मेडीकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया।

 

 

 

 

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबर