प्रधानमंत्री मोदी ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की सरकार दी : नायब सैनी
भाजपा प्रत्याशी अशोक तंवर के समर्थन में नरवाना में आयोजित रैली में जजपा विधायक रामनिवास सूरजाखेड़ा भाजपा में हुए शामिल
सूरजाखेड़ा बोले, तंवर को नरवाना से दिलवाएंगे बड़ी लीड2024 का चुनाव कोई साधारण चुनाव नहींः तंवर
बेरोजगारों को मैरिट के आधार पर रोजगार प्रदान किया सरकार नेः बराला
चंडीगढ़ , नरवाना, जींद के नरवाना में बीजेपी की विजय संकल्प रैली में प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाने साधे और देश की भलाई के लिए तीसरी बार नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का आह्वान किया। रैली में उनके साथ सिरसा लोकसभा से पार्टी प्रत्याशी अशोक तंवर, राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, प्रदेश महामंत्री सुरेन्द्र पूनिया सहित अनेक नेता मौजूद थे। इस दौरान जजपा के नरवाना से विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा ने भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। मुख्यमंत्री सैनी सहित तमाम पार्टी नेताओं ने सुरजाखेड़ा का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया और पूरे मान सम्मान का भरोसा दिलाया।रैली में उमड़े जनसैलाब को संबोधित करते मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने गरीबों के लिए आयुष्मान, चिरायु योजना शुरू की। अब गरीबों को ईलाज के लिए किसी के आगे हाथ फैलाने की जरूरत नहीं रही। गरीब मान सम्मान के साथ अपना ईलाज करवा सकते हैं। पहले गैस सिलेंडर के लिए 3 दिन तक लाइन में लगना पड़ता था, अब सरकार घर द्वार पर गैस पहुंचा रही है। महिलाओं को उज्जवला योजना के तहत निःशुल्क सिलैंडर दिए जा रहे हैं। सर्दी हो, गर्मी हो या बरसात हो, सिलैंडर के लिए लोगों को लाइन में नहीं लगना पड़ता। सैनी ने कहा कि कांग्रेस के शासन में गरीबों के बैंक में खाते नहीं खोले जाते थे, उन्हें अपमान सहना पड़ता था, पिछले दस सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 50 करोड़ गरीब लोगों के जीरो बैलेंस पर बैंक में खाते खुलवाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार सभी वर्गों के कल्याण के लिए पूर्णनिष्ठा भाव के साथ काम कर रही है जबकि राहुल गांधी दिल्ली में बैठकर उपहास उड़ाते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2024 में कांग्रेस 272 सीटों पर तो चुनाव ही नहीं लड़ रही और सरकार बनाने की बात करती है। धीरे धीरे कांग्रेस पूर्ण रूप से समाप्त हो जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस को न तो गरीबों की चिंता है और न ही किसानों की, अपना परिवार बचाने और भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए इन्होंने इंडी गठबंधन बनाया है। कल तक सोनिया गांधी की जांच करवाने की बात करने वाले लोग अब एक दूसरे से गले मिलकर इंडी गठबंधन के बैनर तले चुनाव लड़ रहे हैं। देश को इन लोगों से बचाने के लिए हमें मोदी का साथ देना होगा।
देश को नई दिशा देना और इसे उन्नति और प्रगति के पथ पर निरंतर गतिशील रखना ही मोदी की गारंटी है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में 400 पार का संकल्प लिया है।श्री सैनी ने खचाखच भरे पांडाल में उपस्थित लोगों से पूछा कि पिछले बार उन्होंने नरवाना हलके में भाजपा प्रत्याशी को 55 हजार वोटों के मार्जिन से जिताया था, इस बार कितने मार्जिन जितवाओ? इस पर उपस्थित जनसमूह ने भाजपा प्रत्याशी अशोक तंवर को पहले से अधिक मतों से जितवाने की संकल्प लिया। मुख्यमंत्री ने लोगों से ये भी कहा कि उन्होंने अधिकारियों से स्पष्ट रूप से कह रखा है कि हमारे कार्यकर्ताओं के काम में अड़चन पैदा न करें, अगर हमारे कार्यकर्ताओं के काम में व्यवधान पैदा किया तो वे अफसरों को चक्कर कटवा देंगे।इस मौके पर सिरसा लोकसभा से बीजेपी प्रत्याशी डा. अशोक तंवर, केबिनेट मंत्री डॉ कमल गुप्ता, राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, सिरसा की सांसद सुनीता दुग्गल, नरवाना के विधायक रामनिवास सूरजाखेड़ा, जिलाध्यक्ष राजू मोर, ओमप्रकाश शर्मा, मंडल अध्यक्ष अमित धाकल, नरवाना शहरी मंडल अध्यक्ष प्रमोद शर्मा, धमतान मंडल के प्रधान मनदीप सिंह, ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष बलविंद्र धीमान, सीताराम बागड़ी, सज्जन गर्ग सहित सहित पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।सिरसा संसदीय क्षेत्र के किसानों के खाते में आए 4500 करोड़ रुपएः तंवररैली में उमड़े जनसैलाब को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी डा. अशोक तंवर ने कहा कि 2024 का चुनाव कोई साधारण चुनाव नहीं है। यह तीन-चार पीढिय़ों के भविष्य निर्धारण का चुनाव है। पिछले दस वर्ष का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यकाल है। उन्होंने एक मजबूत बुनियाद रखी है। जरूरतमंदों के घरों में शौचालय बनवाए। 14 करोड़ घरों में स्वच्छ जल पहुंचाया। आयुष्मान के जरिए गरीब का ईलाज किया जा रहा है। डा. अशोक तंवर ने कहा कि किसानों के खाते में सिरसा संसदीय क्षेत्र में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 4500 करोड़ रुपए जमा हुए हैं। हर साल किसानों के खाते में सम्मान निधि का पैसा जमा हो रहा है। उज्ज्वला योजना के माध्यम से आज करोड़ों घरों में महिलाओं को चूल्हे के धुएं से मुक्ति मिली है। डा. तंवर ने कहा कि इसके अलावा 550 साल पुराना राम मंदिर का संकल्प पूरा हुआ है। धारा 370 को समाप्त किया गया। तीन तलाक के विरोध में कानून बनाया गया। डा. तंवर ने कहा कि करतारपुर कॉरिडोर जैसा ऐतिहासिक कार्य हुआ। उन्होंने देश के स्वर्णिम भविष्य के लिए तीसरी बार मोदी को प्रधानमंत्री बनाने की अपील की।