पेहवा में मंत्री संदीप सिंह के हल्के में उनके कृत्यों को बेनकाब करेंगे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता : अनुराग ढांडा*

0

संदीप सिंह को मंत्री पद से कब हटाएंगे मुख्यमंत्री खट्टर : अनुराग ढांडा*

*मंत्री संदीप सिंह की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की मांग को लेकर आप यूथ विंग ने किया उनके आवास का घेराव*

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता यहीं नहीं रूकेंगे। आज तो आम आदमी पार्टी के डर से मंत्री संदीप सिंह को अपना निवास स्थान छोड़ना पड़ा। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता पेहवा में जाकर उनके कृत्यों का पर्दाफाश करने का काम करेंगे। ये बात आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा ने चंडीगढ़ प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता के दौरान कही। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री खट्टर से सवाल करते हुए कहा कि वे मंत्री संदीप को पद से हटा क्यों नहीं रहे, वहीं चंडीगढ़ पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार क्यों नहीं किया है।वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की रीढ़ दिखाते हुए संदीप सिंह को मंत्री पद से हटाना चाहिए। उन्होंने चंडीगढ़ पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि आखिर कब तक पीड़ित महिला के साथ आरोपी जैसा व्यवहार किया जायेगा, और मंत्री संदीप सिंह को स्पेशल ट्रीटमेंट दिया जाएगा।*दोनों राज्यों के राज्यपाल से मिलकर रखेंगे पक्ष : अनुराग ढांडा*वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के खेल प्रकोष्ठ से जुड़े पदाधिकारियों ने पंजाब के राज्यपाल और हरियाणा के राज्यपाल से मिलने का समय मांगा है। इस मामले में वे चंडीगढ़ पुलिस द्वारा पीड़ित महिला के साथ हो रहे व्यवहार और संदीप सिंह को मंत्री पद से नहीं हटाए जाने को लेकर ज्ञापन सौंपेंगे।वहीं आप नेता अनुराग ढांडा ने मांग की है कि मंत्री संदीप सिंह हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष पद से भी इस्तीफा दें। उन्हें खेल से जुड़ी किसी भी एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। प्रेस वार्ता में प्रदेश संगठन मंत्री प्रवीण प्रभाकर गौड़, नॉर्थ जोन सचिव योगेश्वर शर्मा और यूथ प्रदेश सचिव मोना सिवाच मौजूद रहीं।*मंत्री संदीप सिंह की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की मांग को लेकर आप यूथ विंग ने किया उनके आवास का घेराव**यूथ विंग कार्यकर्ताओं का पुलिस से टकराव, गिरफ्तार किया*इससे पूर्व, आम आदमी पार्टी यूथ विंग की ओर से दोपहर डेढ़ बजे के करीब मंत्री संदीप सिंह की गिरफ्तारी और बर्खास्तगी की मांग की लेकर उनके आवास का घेराव किया। सेक्टर-7 मार्केट से सैंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता आम यूथ विंग के प

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *