पुडा के 12 कर्मचारियों को मंत्री का नोटिस|

काम में कर रहे थे लापरवाही दोषी मिले तो सख्त कार्रवाई-अमन अरोड़ा|
रागा न्यूज़, चंड़ीगढ़।
पंजाब हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट विभाग के 12 कर्मचारियों को नोटिस दिया गया है। कर्मचारियों पर नोटिस की कार्रवाई काम में लापरवाही बरतने पर की गई है। पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने PUDA चीफ एडमिनिस्ट्रेटर को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।
दरअसल मंत्री ने NOC संबंधी मामलों पर मंगलवार को मीटिंग बुलाई थी, लेकिन कर्मचारी व अधिकारी मीटिंग में देरी से पहुंचे। इस पर मंत्री अमन अरोड़ा ने इस कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मान सरकार कामकाज में लापरवाही करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपना रही है। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी अपने दफ्तरों में समय पर पहुंचे और ड्यूटी में किसी प्रकार की लापरवाही न करें।
42 कर्मचारियों को जारी किया कारण बताओ नोटिस
इससे पहले भी पंजाब के आवास एवं शहरी विकास विभाग ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर तीन अधिकारियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था। साथ ही 42 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। इस मामले में मंत्री अमन अरोड़ा ने कई आवेदन और फाइलें लंबे समय से लंबित रखने पर कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की थी।