पीडि़त महिला कोच को न्याय दिलवाने के लिए इनेलो महिला प्रकोष्ठ के प्रतिनिधिमंडल ने राजभवन जाकर सौंपा ज्ञापन

0

अगर मंत्री को बर्खांस्त और गिरफ्तार नहीं किया तो इनेलो महिला विंग भाजपा सरकार के खिलाफ सडक़ों पर उतरेगी: सुनैना चौटालाचंडीगढ़।: इंडियन नेशनल लोकदल की महिला प्रकोष्ठ की प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा देवी और महिला प्रधान महासचिव सुनैना चौटाला के नेतृत्व में वीरवार को महिलाओं का एक प्रतिनिधिमंडल महिला कोच के साथ छेड़छाड़ करने और प्रताडि़त करने के आरोपी भाजपा सरकार के खेल मंत्री संदीप सिंह को मंत्री पद से बर्खास्त करने और गिरफ्तार करने की मांग को लेकर हरियाणा के राज्यपाल से मिलने राज भवन पहुंचा और ज्ञापन सौंपा। इनेलो महिला प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा देवी ने कहा कि इनेलो पार्टी राजनीतिक पार्टी के साथ-साथ एक सामाजिक पार्टी है और यह हमारा सामाजिक दायित्व बनता है कि एक पीडि़त महिला कोच को न्याय दिलवाने के लिए उसके साथ खड़े रहें। भाजपा सरकार ने ‘‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’’ का नारा देकर महिलाओं के वोट लिए और सत्ता हासिल की। लेकिन उसके उलट एक बेटी के साथ सत्ता के नशे में चूर भाजपा के मंत्री द्वारा सरेआम दुव्र्यवहार किया गया और पूरी भाजपा सरकार उस मंत्री को बचाने में जुटी है।वहीं, महिला प्रधान महासचिव सुनैना चौटाला ने कहा कि हम भाजपा सरकार के खेल मंत्री को बर्खास्त करने और गिरफ्तार करने की मांग को लेकर राज्यपाल से मिले हैं। अगर ़15 दिन तक खेल मंत्री को बर्खास्त और गिरफ्तार नहीं किया तो इनेलो पार्टी की महिला विंग भाजपा सरकार के खिलाफ पूरे प्रदेश में सडक़ों पर उतरेगी और धरना-प्रदर्शन करेगी और मुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री के निवास को घेरेगी। उन्होंने कहा कि खेल मंत्री इस पूरे मामले को राजनीतिक रंग देने की कोशिश कर रहे हैं और बचने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा महिला कोच के आरोपों को अनर्गल बताने वाले बयान की भी कड़े शब्दों में आलोचना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की ओछी मानसिकता है। जहां मुख्यमंत्री को महिला कोच को न्याय दिलवाना चाहिए वहीं वो खेल मंत्री को बचाने में लगे हैं। मुख्यमंत्री के इस बेतुके बयान से पूरे महिला समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने कहा कि पीडि़त महिला कोच ने सबसे पहले मुख्यमंत्री, गृहमंत्री और डीजीपी से शिकायत करने की कोशिश की लेकिन उसकी कहीं भी सुनवाई नहीं हुई। तब आखिर में वह इनेलो विधायक अभय सिंह चौटाला से मिली और इनेलो विधायक ने उन्हें पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया इसलिए आज पूरी इनेलो पार्टी पीडि़त महिला कोच को न्याय दिलवाने के लिए कोच के स

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबर