पीएम नरेंद्र मोदी से गले मिले अफ्रीकी संघ के अध्यक्ष अजाली असौमानी …VIDEO
G20 शिखर सम्मेलन का आगाज हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्घाटन भाषण के साथ ही इस दो दिवसीय बैठक की शुरुआत हो चुकी है। इस दौरान अफ्रीकन यूनियन को भी जी20 में स्थायी सदस्यता दी गई है। बता दें कि अफ्रीकन यूनियन में लगभग 55 देश शामिल हैं। इसी बीच अब पीएम नरेंद्र मोदी और अफ्रीकी संघ के अध्यक्ष तथा कोमोरास संघ के राष्ट्रपति अजाली असौमानी की एक तस्वीर सामने आई है। दरअसल अफ्रीकी संघ को स्थायी सदस्यता मिलने के बाद कोमोरोस संघ के राष्ट्रपति और अफ्रीकी संघ के अध्यक्ष अजाली असौमानी प्रधानमंत्री मोदी के पास पहुंचे। इस दौरान दोनों ने एक दूसरे को गर्मजोशी से गले लगाया।
इस तस्वीर ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। इस वीडियो में अजाली असौमानी तेजी से चलकर प्रधानमंत्री मोदी की तरफ बढ़ते हैं। पहले दोनों हाथ मिलाते हैं और फिर दोनों एक दूसरे को गले लगा लेते हैं। बता दें कि इस बैठक की कई तस्वीरें अब सामने आ रही है। प्रधानमंत्री मोदी की एक तस्वीर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ भी देखने को मिली है। इस तस्वीर में पीएम मोदी बाइडन को ओडिशा के कोणार्क व्हील के बारे में बताते दिख रहे हैं। बता दें कि कोणार्क चक्र का निर्माण 13वीं शताब्दी में राजा नरसिम्हादेव प्रथम के शासन काल में किया गया था। इस पहलिए में आठ चौड़ी तीलिया और आठ भीतरी तीलियां है। इसका व्यास 9 फीट है।
G20 Summit in New Delhi admits African Union as permanent member
Read @ANI Story | https://t.co/WDp55u7O54#G20India2023 #G20SummitDelhi #PMModi #AfricanUnion pic.twitter.com/r3S8L89nkF
— ANI Digital (@ani_digital) September 9, 2023