पागल होने का किस डॉक्टर से पता चला अगर हूं तो बातों को क्यों सीरियस लिया अमृतपाल के बयान पर शिकायतकर्ता वरिंदर ने दिया जवाब

0

 

रागा न्यूज , अमृतसर

पंजाब के अमृतसर में अजनाला पुलिस स्टेशन पर हुए हमले के बाद वारिस पंजाब दे के जत्थेदार अमृतपाल सिंह ने शिकायतकर्ता वरिंदर सिंह को पागल कह दिया। अब वरिंदर सिंह ने वीडियो जारी कर अमृतपाल से पूछा है कि उन्हें किस डॉक्टर से उनके पागल होने का पता चला है?

 

अगर वह पागल है तो उसकी बातों को क्यों सीरियस लिया गया। वह अगर पागल था तो क्यों उसे गोल्डन टेंपल में माथा टेकने के दौरान धोखे से अगवा किया और मारपीट की। अमृतपाल सिंह ने खुद उसे मां-बहन की गालियां दी थीं।

वरिंदर सिंह ने कहा कि अगर वह पागल है तो भी कोई कानून मारपीट व सिखों के ककारों की बेअदबी करने की इजाजत नहीं देता। अगर महाराज पर भरोसा है तो जो कानूनी कार्रवाई चल रही है, उसे चलते रहने देना चाहिए। वरिंदर सिंह ने अमृतपाल सिंह को गुरुघर में आकर महाराज (श्री गुरु ग्रंथ साहिब) की हाजिरी में सब बातें कहने की चुनौती दी है। वरिंदर का कहना है कि अमृतपाल व उसके साथियों ने टकसाल के लिए जो कु-प्रचार किया है, यह उसी का नतीजा है। उसे महाराज पर भरोसा है और वही उन्हें इंसाफ भी दिलाएंगे।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबर