पद संभालने के बाद पहली बार जाएंगी माथा टेकने गोल्डन टेंपल

0

 

होली के अगले दिन 9 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होगी अमृतसर मेंबाग में 

 

रागा न्यूज़, चंड़ीगढ़

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 9 मार्च शुक्रवार को अमृतसर दौरे पर आने वाली हैं। राष्ट्रपति एक दिन के लिए अमृतसर दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह जहां गोल्डन टेंपल में माथा टेकेंगी, वहीं जलियांवाला बाग, दुर्ग्याणा मंदिर और श्री रामतीर्थ भी जाएंगी। जिला प्रशासन उनके आगमन, सम्मान और सुरक्षा की तैयारियों में जुट गया है। द्रौपदी मुर्मू, देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति हैं। जिन्होंने बीते साल जुलाई महीने में शपथ ली थी। तब से लेकर कई बार उनके अमृतसर गोल्डन टेंपल आने की बात हुई। लेकिन अब उनके अमृतसर आने की घोषणा हुई है। द्रौपदी मुर्मू का अमृतसर में यह पहला दौरा है। जिला प्रशासन की तरफ से पुलिस प्रशासन व अन्य विभागों को इसके लिए तैयार रहने को कह दिया है।

 

सुरक्षा की जाएगी कड़ी

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की इस यात्रा को यादगार बनाने के लिए जिला प्रशासन तैयारियों में जुट चुका है। पुलिस विभाग इसकी तैयारियों में जुट गया है। राष्ट्रपति मुर्मू की पर्सनल

 

सिक्योरिटी के साथ पुलिस विभाग की बैठकें भी हो चुकी हैं।

 

सेहत विभाग व अन्य विभागों को भी किया गया सचेत

 

राष्ट्रपति मुर्मू की यात्रा के लिए सभी विभागों को सचेत कर दिया गया है। कोऑर्डिनेशन के लिए बैठकें भी आयोजित की जा रही हैं। सेहत विभाग की टीम को भी जल्द गठित कर दिया जाएगा, जो पूरा समय राष्ट्रपति मुर्मू के साथ रहेंगी। इसके अलावा फायर ब्रिगेड और नगर निगम की टीमों के साथ भी कोऑर्डिनेट किया जा रहा है।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबर