पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री जालंधर आकर हुए ‘लापता’,

0

पंजाब  के पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर के मौजूदा सांसद चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) ‘लापता’ हैं। ये हम नहीं कहते हैं, बल्कि जालंधर के कई इलाके में लगे उनके गुमशुदा वाले पोस्टर कहते हैं। चरणजीत सिंह चन्नी के गुमशुदा वाले पोस्टर शहर के कई हिस्सों में लगे हैं, जिसे भाजपा वर्करों ने लगाए हैं।

जालंधर में भाजपा नेता द्वारा शहर में पूर्व सीएम और जालंधर लोकसभा सीट से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी के गुमशुदा होने को पोस्टर लगाए गए हैं। गली मोहल्लों और बाजारों में ये पोस्टर लगाए गए हैं। ये पोस्टर जालंधर में चर्चा का विषय बन गया है।

चरणजीत चन्नी जालंधर में नहीं आते

पोस्ट लगाने वाले भाजपा नेता नरिंदर पाल सिंह ढिल्लों ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने चुनाव जीतने से पहले जालंधर वासियों के साथ विकास को लेकर बहुत सारे वादे किए थे। लेकिन चुनाव जीतने के बाद से चरणजीत सिंह चन्नी शहर में नहीं आते।

भाजपा के कार्यकर्ता और पूर्व जनरल सेक्रेटरी युवा मोर्चा पंजाब नरिंदर पाल सिंह ढिल्लों ने कहा कि सांसद चुने जाने के बाद चरणजीत सिंह चन्नी गायब हैं, जिससे शहर के लोगों की परेशानियां किसे सुनाई जाएं, ये लोगों नहीं पता चल पा रहा। जिसके चलते ये काम किया जा रहा है।

भाजपा नेता ढिल्लों ने कहा कि साल 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में जालंधर सीट से कांग्रेस से पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने भारी बहुमत से जीत हासिल की थी। इस चुनाव दौरान उन्होंने काफी वादे जालंधर वासियों के साथ किए थे। लेकिन वादे पूरे करने तो दूर की बात है, वह तो जालंधर वासियों को नजर भी नहीं आ रहे।

आपको बता दें कि 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में जालंधर सीट से कांग्रेस से पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने भारी बहुमत से जीत हासिल की थी। इस चुनाव दौरान विरोधी पार्टियों द्वारा काफी प्रचार किया गया था कि चरणजीत सिंह चन्नी जालंधर के नहीं है। वह चुनाव जीतने के बाद जालंधर में नहीं दिखाई देंगे। जब भी जालंधर वीडियो को कोई भी काम पड़ेगा तो वह उनको नजर नहीं आएंगे।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *